Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

Noida Teacher: शिक्षक संघ ने BLO ड्यूटी पर उत्‍पीड़न का आरोप लगाते हुए दर्ज कराई आपत्ति

Noida Teacher: शिक्षक संघ ने BLO ड्यूटी पर उत्‍पीड़न का आरोप लगाते हुए दर्ज कराई आपत्ति

नोएडा में उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ ने BLO ड्यूटी के कारण शिक्षकों पर बढ़ते मानसिक दबाव और अनुचित कार्यवाही को लेकर अपनी आपत्ति दर्ज कराई है। यह कदम तब उठाया गया जब अध्‍यापिका पिंकी सिंह ने अपने पद से इस्तीफा दिया और शिक्षकों पर उत्‍पीड़न का आरोप लगाया। शिक्षक संघ ने डीएम मेधा रूपम को पत्र लिखकर इस मामले में स्पष्ट किया कि BLO SIR ड्यूटी में लगे कई शिक्षक और शिक्षिका साथी अनावश्यक मानसिक दबाव में हैं।

संघ का कहना है कि कुछ शिक्षकों पर सेवा समाप्ति, प्रतिकूल प्रविष्टि और FIR जैसी कठोर कार्यवाही की जा रही है, जो अत्यंत दुखद और अन्यायपूर्ण है। जिला अध्यक्ष प्रवीण शर्मा ने कहा कि जिस देश में शिक्षकों को भगवान का दर्जा दिया जाता है, वहां इस तरह की दंडात्मक और अपमानजनक कार्यवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

शिक्षकों ने बताया कि 28 नवंबर से परिषदीय विद्यालयों में परीक्षाएं प्रारंभ हो रही हैं, लेकिन अभी पाठ्यक्रम पूर्ण नहीं हुआ है और निपुण लक्ष्य का असेसमेंट भी होना है। यदि शिक्षक BLO ड्यूटी में लगे रहेंगे, तो विद्यालयों में शिक्षा और निपुण लक्ष्य के लक्ष्य को हासिल करना कठिन हो जाएगा।

शिक्षक संघ ने प्रशासन से मांग की है कि शिक्षकों को BLO ड्यूटी से तुरंत मुक्त किया जाए और उनके सम्मान और मनोबल की रक्षा की जाए, ताकि वे अपनी मूल जिम्मेदारी—विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देना—पर ध्यान केंद्रित कर सकें। संघ ने इस कठोरता की कड़े शब्दों में निंदा की और इसे शिक्षक समुदाय के अपमान के रूप में देखा।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें