Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Bulandshahr : खुर्जा के डाबर गांव में नकली पनीर की फैक्ट्री पर छापा, 10 क्विंटल माल सीजChandigarh : मेरे घर या अस्पताल से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ; 42 घंटे की रेड के बाद ईडी खाली हाथ लौटी- डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ाHapur News : हापुड़ में किशोरी से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की सजा, 5 हजार का जुर्माना भी लगाHapur News : हापुड़ के उद्योगपति संजय गुप्ता का होगा राष्ट्रीय सम्मान, दिल्ली में मिलेगा ग्लोबल आइकॉन अवार्डLucknow : जिस निष्पक्षता से मिली नौकरी, उसी ईमानदारी से पीड़ित को न्याय दिलाएं वैज्ञानिक अधिकारी- सीएम योगीLucknow : पुलिस महारथी और फॉरेंसिक विभाग सारथी बनकर हर व्यक्ति को दिलाएं न्याय- मुख्यमंत्री योगीAyodhya : ‘पुष्पक विमान’ और ‘राम दरबार’ के साथ ही मोहित करेगी रामायण थीमLucknow : बुजुर्गों के सम्मान और आर्थिक सुरक्षा का सहारा बनी योगी सरकार, 67.50 लाख लोगों को हर महीने मिल रही पेंशन

Noida suicide case: सेक्टर-66 में मनचलों की ब्लैकमेलिंग से परेशान युवती ने की आत्महत्या, एक आरोपी गिरफ्तार

Noida NCR News in Hindi

Noida suicide case: सेक्टर-66 में मनचलों की ब्लैकमेलिंग से परेशान युवती ने की आत्महत्या, एक आरोपी गिरफ्तार

नोएडा। नोएडा के सेक्टर-66 स्थित एक गांव में मनचलों द्वारा कथित रूप से ब्लैकमेल और उत्पीड़न से परेशान होकर एक युवती ने आत्महत्या कर ली। इस मामले में मृतका की बहन ने एक युवती समेत तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और अन्य की तलाश जारी है।

पुलिस के अनुसार मूल रूप से औरेया जनपद की रहने वाली पीड़िता वर्तमान में सेक्टर-66 स्थित गांव में अपनी दो बहनों और एक भाई के साथ रहती थी। तीनों बहनें सेक्टर-64 स्थित एक निजी कंपनी में नौकरी करती थीं।

शिकायतकर्ता बहन का आरोप है कि पिछले कुछ दिनों से ग्यासी राजपूत, प्रीति सैनी और विपिन यादव नामक लोग उसकी छोटी बहन को फोन कर परेशान कर रहे थे। आरोप है कि वे उसके कुछ आपत्तिजनक फोटो और वीडियो होने का दावा कर उन्हें वायरल करने की धमकी दे रहे थे।

परिजनों के मुताबिक आरोपियों ने ब्लैकमेल कर कई बार उससे पैसे भी ऐंठे। मृतका ने अपनी बहन को बताया था कि आरोपी लगातार दबाव बना रहे हैं और सोशल मीडिया पर सामग्री वायरल करने की धमकी दे रहे हैं। शिकायतकर्ता ने जब आरोपियों से फोन पर बात की तो उन्होंने उल्टा कानूनी कार्रवाई करने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी।

परिवार का कहना है कि लगातार मानसिक दबाव और ब्लैकमेलिंग से तंग आकर 21 फरवरी को युवती ने आत्महत्या कर ली। परिजनों के अनुसार आरोपियों द्वारा भेजे गए वीडियो और व्हाट्सऐप चैट उनके पास साक्ष्य के रूप में मौजूद हैं, जिन्हें पुलिस को सौंप दिया गया है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। एक आरोपी ग्यासी राजपूत को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। डिजिटल साक्ष्यों की जांच कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

यह घटना एक बार फिर साइबर ब्लैकमेलिंग और ऑनलाइन उत्पीड़न की गंभीरता को उजागर करती है। पुलिस ने युवाओं से अपील की है कि किसी भी प्रकार की धमकी या ब्लैकमेल की स्थिति में तुरंत शिकायत दर्ज कराएं और डरकर कोई गलत कदम न उठाएं।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Tirthankar Sarkar

संबंधित खबरें