Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

Noida Suicide Case: नोएडा सुसाइड केस में नया मोड़, ब्लैकमेलिंग के ठोस सबूत नहीं मिले

Noida Suicide Case: नोएडा सुसाइड केस में नया मोड़, ब्लैकमेलिंग के ठोस सबूत नहीं मिले

नोएडा। सेक्टर-66 स्थित एक आवास में 21 फरवरी को 21 वर्षीय युवती द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने के मामले में नया मोड़ सामने आया है। घटना के समय मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ था। परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया था, लेकिन 27 फरवरी को मृतका की बहन ने थाना फेज-3 में तीन युवकों के खिलाफ ब्लैकमेलिंग और वीडियो वायरल करने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया।

पुलिस के अनुसार, शिकायत में आरोप लगाया गया कि ग्यासी राजपूत, प्रीति सैनी और विपिन यादव नाम के युवक-युवती मृतका को फोन कर परेशान कर रहे थे और कथित आपत्तिजनक वीडियो व फोटो वायरल करने की धमकी देकर रुपये ऐंठ रहे थे। परिजनों का कहना है कि इसी मानसिक दबाव के चलते युवती ने आत्मघाती कदम उठाया।

हालांकि एडीसीपी आर के गौतम ने बताया कि प्रारंभिक जांच में ब्लैकमेलिंग के ठोस साक्ष्य नहीं मिले हैं और न ही कोई आपत्तिजनक वीडियो बरामद हुआ है। पुलिस ने मामले में एक आरोपी ग्यासी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य दो आरोपियों की तलाश जारी है।

शिकायतकर्ता के अनुसार, वे मूल रूप से औरैया की रहने वाली हैं और वर्तमान में नोएडा में अपनी दो बहनों और एक भाई के साथ रह रही थीं। तीनों बहनें सेक्टर-64 स्थित एक कंपनी में नौकरी करती थीं। छोटी बहन को पिछले कुछ दिनों से आरोपियों द्वारा फोन कर कथित रूप से परेशान किया जा रहा था। जब परिवार ने आरोपियों से संपर्क किया तो उन्हें कानूनी कार्रवाई करने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी गई।

पुलिस पूछताछ में यह भी सामने आया है कि नामजद दोनों युवक मृतका को पहले से जानते थे। फिलहाल पुलिस बाकी आरोपियों की तलाश में जुटी है और उनका कहना है कि पूछताछ के बाद ही पूरे मामले की तस्वीर साफ हो सकेगी।

यह मामला मानसिक उत्पीड़न, सोशल मीडिया धमकी और पारिवारिक आरोपों के बीच उलझा हुआ है। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है ताकि आत्महत्या के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके और दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जा सके।

Himachal Pradesh: अनुकंपा नियुक्ति की प्रतीक्षा कर रहे 202 पात्र आवेदकों को नए वर्ष का तोहफा, मुख्यमंत्री सुक्खू का बड़ा फैसला

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Tirthankar Sarkar

संबंधित खबरें