Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

Noida: नोएडा में कूड़े के निस्तारण में लापरवाही पर बल्क वेस्ट जनरेटरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई

Noida: नोएडा में कूड़े के निस्तारण में लापरवाही पर बल्क वेस्ट जनरेटरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई

नोएडा। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण कूड़े के निस्तारण में लापरवाही करने वाले बल्क वेस्ट जनरेटरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की तैयारी में है। प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार के निर्देश पर शुक्रवार को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के बोर्ड रूम में प्रमुख महाप्रबंधक संदीप चंद्रा की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई।

बैठक में सभी बल्क वेस्ट जनरेटरों को सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट रूल 2016 और 2024 के प्रावधानों से अवगत कराया गया। इसके तहत यह स्पष्ट किया गया कि बल्क वेस्ट जनरेटरों के लिए कूड़े का खुद से निस्तारण करना अनिवार्य है। लापरवाही करने पर तुरंत कानूनी कार्रवाई और जुर्माना लगाया जाएगा।

बैठक के दौरान यह भी निर्णय लिया गया कि सभी बल्क वेस्ट जनरेटरों और प्राधिकरण के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाया जाएगा, जिसमें सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट से संबंधित सभी जानकारी और अपडेट साझा की जाएगी। प्राधिकरण ने चेतावनी दी है कि यदि किसी बल्क वेस्ट जनरेटर या प्राधिकरण के किसी अधिकारी/कर्मचारी की संलिप्तता पाई गई तो उनके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।

बैठक में वरिष्ठ प्रबंधक राजेश कुमार, सभी प्रबंधक और फीडबैक फाउंडेशन के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे। प्राधिकरण ने इस कदम को साफ-सुथरे और व्यवस्थित कूड़ा प्रबंधन के लिए जरूरी बताया, ताकि शहर में सफाई और पर्यावरण सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें