Noida Solar Plant: नोएडा में 200 एकड़ में बनेगा सौर ऊर्जा उपकरण प्लांट, 3000 करोड़ से अधिक निवेश की संभावना

Noida Solar Plant: नोएडा में 200 एकड़ में बनेगा सौर ऊर्जा उपकरण प्लांट, 3000 करोड़ से अधिक निवेश की संभावना

नोएडा के यमुना सिटी सेक्टर-8 में सौर ऊर्जा उपकरणों के निर्माण के लिए बड़े स्तर पर योजना बनाई गई है। यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (YEIDA) ने सील सोलर पी6 प्राइवेट लिमिटेड कंपनी को 200 एकड़ भूमि आवंटित की है, जहाँ कंपनी पैनल शीट और अन्य सौर संयंत्र तैयार करेगी। यह परियोजना क्षेत्र में नई ग्रीनफील्ड योजना के रूप में विकसित होगी और अल्ट्रा मेगा श्रेणी में रखी गई है, जो तीन हजार करोड़ रुपये या उससे अधिक निवेश करने वाली कंपनियों के लिए बनाई जाती है।

YEIDA के ओएसडी शैलेंद्र भाटिया ने बताया कि इस परियोजना से न केवल क्षेत्र में उद्योगिक विकास को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि रोजगार के अवसर भी सृजित होंगे। कंपनी ने सेक्टर-8 में अपने प्लांट के लिए पहले इस साल 24 फरवरी को प्राधिकरण से लेटर ऑफ इंटेंट (LOI) प्राप्त किया था और इसे शासन को प्रस्तावित किया गया। इसके बाद 10 जुलाई को इंवेस्ट यूपी ने कंपनी के प्रस्ताव को मंजूरी देते हुए आधिकारिक पत्र जारी किया। अब भूमि आवंटन प्रक्रिया पूरी कर दी गई है।

सील सोलर पी6 प्राइवेट लिमिटेड पहले से ही भारत में 6.7 गीगावॉट से अधिक की सौर परियोजनाओं में सक्रिय है, जिनमें कुछ चालू हैं और कुछ निर्माणाधीन हैं। कंपनी की वर्तमान उत्पादन क्षमता 3.5 गीगावॉट की टॉप कोन सोलर मॉड्यूल तैयार करने की है। इस नए प्लांट के शुरू होने के बाद सौर ऊर्जा उपकरणों का उत्पादन बड़े पैमाने पर किया जाएगा, जिससे देश में स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा मिलेगा और नोएडा को उद्योगिक हब के रूप में और मजबूत बनाया जाएगा।

YEIDA के अधिकारियों का कहना है कि इस परियोजना से क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी, रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और नोएडा में निवेश का पर्यावरण और ऊर्जा क्षेत्र में नया अध्याय शुरू होगा। परियोजना के पूरा होने के बाद सौर ऊर्जा उपकरणों के उत्पादन में स्थानीय और राष्ट्रीय स्तर पर बड़े पैमाने पर योगदान होगा।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img