Noida Society Issue: सोसाइटी में इमारत की मजबूती जांचने की मांग, सुविधाओं के अभाव से परेशान निवासी

Noida Society Issue: सोसाइटी में इमारत की मजबूती जांचने की मांग, सुविधाओं के अभाव से परेशान निवासी

नोएडा। विक्ट्री वन सेंट्रल सोसाइटी के निवासी अधूरे कार्यों और लगातार बढ़ रही संरचनात्मक समस्याओं को लेकर गंभीर चिंता में हैं। लोगों का कहना है कि बिल्डर ने वादे के अनुसार सुविधाएं पूरी नहीं की हैं और सोसाइटी में बेसिक सुविधाओं का भारी अभाव है। स्थिति इतनी चिंताजनक है कि निवासियों ने प्राधिकरण से इमारत की मजबूती की जांच यानी स्ट्रक्चरल ऑडिट कराने की औपचारिक मांग की है। निवासियों का कहना है कि अगर समय रहते जांच नहीं की गई तो किसी बड़े हादसे की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता।

सोसाइटी निवासी प्रशांत चौधरी ने बताया कि पार्किंग एरिया, एसटीपी और रेन वाटर हार्वेस्टिंग जैसे महत्वपूर्ण कार्य अधूरे पड़े हैं। बिल्डर और प्रबंधन को कई बार शिकायत की गई, बैठकों में समस्या उठाई गई लेकिन आज तक कोई ठोस पहल नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि बिल्डर के लापरवाहीपूर्ण रवैए के कारण निवासियों को रोजाना परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

निवासी विनोद के अनुसार, सोसाइटी में लगभग 450 परिवार रहते हैं, लेकिन उन्हें मूलभूत सुविधाएं तक सही तरीके से उपलब्ध नहीं कराई जा रही हैं। टावरों की लॉबी का कार्य लंबे समय से अधूरा पड़ा है। कई जगहों पर दीवारों का प्लास्टर उखड़ रहा है और कई पिलर में गंभीर दरारें दिखाई दे रही हैं, जो भवन की सुरक्षा पर सवाल खड़े करती हैं। एसटीपी की खराब स्थिति के कारण रोजाना बदबू और सीवरेज की समस्या बनी रहती है। वहीं रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम पूरी तरह ठप पड़ा हुआ है, जिससे पानी का रिसाव भी लगातार बढ़ रहा है।

निवासियों का कहना है कि प्रबंधन की लापरवाही का खामियाजा आम लोगों को भुगतना पड़ रहा है। लोग अपने परिवारों की सुरक्षा को लेकर बेहद चिंतित हैं और जल्द से जल्द स्ट्रक्चरल ऑडिट व अधूरे कार्यों को पूरा करने की मांग कर रहे हैं। अगर बिल्डर और प्रबंधन जल्द कार्रवाई नहीं करते तो वे इस मुद्दे को उच्च स्तर पर उठाने के लिए मजबूर होंगे।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img