Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Bulandshahr : खुर्जा के डाबर गांव में नकली पनीर की फैक्ट्री पर छापा, 10 क्विंटल माल सीजChandigarh : मेरे घर या अस्पताल से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ; 42 घंटे की रेड के बाद ईडी खाली हाथ लौटी- डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ाHapur News : हापुड़ में किशोरी से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की सजा, 5 हजार का जुर्माना भी लगाHapur News : हापुड़ के उद्योगपति संजय गुप्ता का होगा राष्ट्रीय सम्मान, दिल्ली में मिलेगा ग्लोबल आइकॉन अवार्डLucknow : जिस निष्पक्षता से मिली नौकरी, उसी ईमानदारी से पीड़ित को न्याय दिलाएं वैज्ञानिक अधिकारी- सीएम योगीLucknow : पुलिस महारथी और फॉरेंसिक विभाग सारथी बनकर हर व्यक्ति को दिलाएं न्याय- मुख्यमंत्री योगीAyodhya : ‘पुष्पक विमान’ और ‘राम दरबार’ के साथ ही मोहित करेगी रामायण थीमLucknow : बुजुर्गों के सम्मान और आर्थिक सुरक्षा का सहारा बनी योगी सरकार, 67.50 लाख लोगों को हर महीने मिल रही पेंशन

Noida Crime: नोएडा में मोबाइल स्नैचिंग और वाहन चोरी गैंग का भंडाफोड़, 4 शातिर अपराधी गिरफ्तार

Noida Crime:

Noida Crime: नोएडा में मोबाइल स्नैचिंग और वाहन चोरी गैंग का भंडाफोड़, 4 शातिर अपराधी गिरफ्तार

रिपोर्ट: अमर सैनी

नोएडा के थाना सेक्टर-58 क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मोबाइल स्नैचिंग और वाहन चोरी करने वाले एक संगठित गैंग का पर्दाफाश किया है। इस कार्रवाई में पुलिस ने चार शातिर स्नैचर्स को गिरफ्तार किया है, जो दिल्ली और नोएडा समेत पूरे एनसीआर क्षेत्र में मोबाइल स्नैचिंग और बाइक चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे थे। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी दिल्ली से मोटरसाइकिल चोरी करते थे और उन्हीं चोरी की बाइकों का इस्तेमाल कर नोएडा में मोबाइल और चेन स्नैचिंग की घटनाएं करते थे।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 22 चोरी और स्नैचिंग के मोबाइल फोन बरामद किए हैं, जिनमें अलग-अलग कंपनियों के कीमती स्मार्टफोन शामिल हैं। इसके साथ ही वारदात में प्रयुक्त दो चोरी की मोटरसाइकिलें भी पुलिस ने बरामद की हैं, जिन पर पहले से ही दिल्ली में मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपी ट्रेस से बचने के लिए बार-बार चोरी की बाइक बदलते थे, ताकि पुलिस या सर्विलांस टीम उन्हें पकड़ न सके। पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि वे गैंग बनाकर सुनियोजित तरीके से वारदातों को अंजाम देते थे और चोरी किए गए मोबाइल फोन के पार्ट्स दिल्ली के करोलबाग इलाके में बेच देते थे। मोबाइल बेचने से मिलने वाली रकम को आपस में बांट लिया जाता था और उसी पैसे से आगे की वारदातों की योजना बनाई जाती थी।

डीसीपी नोएडा जोन यमुना प्रसाद ने बताया कि यह गिरोह लंबे समय से सक्रिय था और इसके खिलाफ लगातार शिकायतें मिल रही थीं, जिसके बाद पुलिस ने जाल बिछाकर सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया। बरामद किए गए 22 मोबाइल फोन के संबंध में पुलिस अब यह जानकारी जुटा रही है कि ये फोन किन-किन वारदातों से जुड़े हैं और इनके असली मालिक कौन हैं, ताकि उन्हें उनके मोबाइल वापस दिलाए जा सकें। पुलिस का कहना है कि आगे की जांच में गिरोह से जुड़े अन्य अपराधियों की भूमिका भी सामने आ सकती है और उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

 

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Tirthankar Sarkar

संबंधित खबरें