Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

Noida Sector-150 Accident: नोएडा सेक्टर-150 हादसा: फॉरेंसिक और तकनीकी टीम ने स्थल पर जांच की

Noida Sector-150 Accident: नोएडा सेक्टर-150 हादसा: फॉरेंसिक और तकनीकी टीम ने स्थल पर जांच की

नोएडा। सेक्टर-150 में हुए हादसे के बाद जब सुरक्षा मानकों और बेसमेंट में जलभराव को लेकर सवाल उठने लगे, तब बुधवार को फॉरेंसिक और तकनीकी टीम घटनास्थल पर पहुंची। पांच सदस्यीय संयुक्त टीम ने करीब एक घंटे तक कई अहम बिंदुओं पर निरीक्षण किया। अब रिपोर्ट का इंतजार है, जिसमें हादसे का सटीक कारण सामने आ सकता है। इस जांच में भवन प्रबंधन, बेसमेंट की सुरक्षा व्यवस्था और जल निकासी प्रणाली की भूमिका भी शामिल है।

टीम ने मिट्टी के नमूने लिए और नाले की लंबाई व गहराई की जांच की। घटना स्थल का नक्शा तैयार किया गया और सड़क की लंबाई-चौड़ाई का निरीक्षण किया गया। बेसमेंट में पानी का स्तर, निकासी व्यवस्था, बारिश या पाइपलाइन फटने की संभावना, वाहन फंसने की परिस्थितियां और समय पर सुरक्षित निकासी मार्ग की जांच की गई। चेतावनी संकेतों की स्थिति भी देखी गई।

प्रारंभिक निष्कर्ष के अनुसार, बेसमेंट में जल निकासी की अपर्याप्त व्यवस्था के कारण अचानक पानी भर गया, जिससे कार फंस गई। इसके अलावा, युवराज की कार का फॉरेंसिक परीक्षण किया गया, जिसमें दरवाजे, खिड़कियां, इलेक्ट्रॉनिक लॉक सिस्टम और एयरबैग सहित अन्य तकनीकी हिस्सों की जांच शामिल थी।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Tirthankar Sarkar

संबंधित खबरें