Noida Crime: नोएडा सेक्टर 113 पुलिस ने नकदी और लैपटॉप लूट के तीन आरोपी गिरफ्तार, ₹95,000 नकद व हथियार बरामद

Noida Crime: नोएडा सेक्टर 113 पुलिस ने नकदी और लैपटॉप लूट के तीन आरोपी गिरफ्तार, ₹95,000 नकद व हथियार बरामद

रिपोर्ट: अमर सैनी

नोएडा थाना सेक्टर 113 पुलिस ने नकदी और लैपटॉप की लूट करने वाले तीन शातिर किस्म के आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सभी आरोपियों के कब्जे से ₹95,000 नकद, एक लैपटॉप, चोरी की मोटरसाइकिल और अवैध हथियार बरामद किए हैं। इस गिरफ्तारी में लोकल इंटेलिजेंस और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की मदद ली गई, जिससे सर्फाबाद क्षेत्र में हुई लूट की घटना का खुलासा किया जा सका।

गिरफ्तार अभियुक्तों में जाहिद अली उर्फ पपला, तरुण और पुष्पेंद्र उर्फ भोला शामिल हैं। पुलिस के अनुसार आरोपी दोपहिया वाहन का इस्तेमाल करके ऐसे लोगों को निशाना बनाते थे जिनके पास नकदी होती थी। रात के समय वे मारपीट कर लूट की वारदात को अंजाम देते और विरोध करने पर तमंचा व चाकू दिखाकर पीड़ितों को डराते थे।

पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। इस गिरफ्तारी से नोएडा में लूट और सड़क पर चोरी जैसी घटनाओं पर रोक लगाने में मदद मिलने की उम्मीद है। डीसीपी नोएडा यमुना प्रसाद ने बताया कि पुलिस की सतर्कता और तकनीकी साधनों के इस्तेमाल से अपराधियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img