Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

Noida Safe City Project: नोएडा में ‘सेफ सिटी परियोजना’ को मिलेगी रफ्तार, 561 स्थानों पर बढ़ाई जाएगी हाईटेक सुरक्षा व्यवस्था

Noida Safe City Project: नोएडा में ‘सेफ सिटी परियोजना’ को मिलेगी रफ्तार, 561 स्थानों पर बढ़ाई जाएगी हाईटेक सुरक्षा व्यवस्था

नोएडा, 16 मई : महिलाओं, बच्चों और आम नागरिकों की सुरक्षा को तकनीक के जरिए और मजबूत बनाने के उद्देश्य से Noida Authority ने ‘नोएडा सेफ सिटी परियोजना’ को लेकर बड़ा कदम उठाया है। शुक्रवार को मुख्य कार्यपालक अधिकारी की अध्यक्षता में प्राधिकरण के बोर्ड रूम में उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई, जिसमें परियोजना की प्रगति, सुरक्षा व्यवस्था और आगामी कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में नोएडा प्राधिकरण के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ परियोजना से जुड़े सलाहकारों और यातायात पुलिस विभाग के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान सलाहकार संस्था द्वारा तैयार किए गए सुरक्षा प्रस्ताव और तकनीकी व्यवस्थाओं का विस्तृत प्रस्तुतीकरण किया गया। प्रस्तुतीकरण में शहर के संवेदनशील क्षेत्रों, ट्रैफिक प्रबंधन, निगरानी प्रणाली और आपातकालीन सुरक्षा उपायों को लेकर विस्तार से जानकारी साझा की गई।

पुलिस विभाग की ओर से महिलाओं, बच्चों और आम नागरिकों की सुरक्षा के लिहाज से शहर के कुल 561 संवेदनशील स्थानों को चिन्हित किया गया है। इन क्षेत्रों में आधुनिक तकनीक आधारित सुरक्षा उपकरण लगाए जाएंगे। योजना के तहत शहर के प्रमुख मार्गों, सार्वजनिक स्थलों और संवेदनशील इलाकों में कुल 1949 सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने का प्रस्ताव रखा गया है, जिससे चौबीसों घंटे निगरानी सुनिश्चित की जा सके।

इसके अलावा शुरुआत में 100 स्थानों पर इमरजेंसी बटन लगाने की योजना बनाई गई थी, लेकिन बैठक के दौरान इसे बढ़ाकर 147 स्थानों तक करने का निर्णय लिया गया। इन इमरजेंसी बटनों के जरिए किसी भी संकट की स्थिति में लोग तुरंत पुलिस और संबंधित एजेंसियों को सूचना दे सकेंगे।

परियोजना के तहत 100 स्थानों पर नंबर प्लेट डिटेक्टर कैमरे भी लगाए जाएंगे। इन कैमरों की मदद से संदिग्ध वाहनों की पहचान और ट्रैकिंग आसान हो सकेगी। वहीं 20 स्थानों पर वेरिएबल मैसेज साइन बोर्ड स्थापित किए जाएंगे, जिनके माध्यम से ट्रैफिक अलर्ट, सुरक्षा संदेश और आपातकालीन सूचनाएं लोगों तक तुरंत पहुंचाई जा सकेंगी।

इसके अतिरिक्त 418 स्थानों पर पब्लिक एड्रेस सिस्टम लगाने की योजना है, ताकि किसी आपात स्थिति में लोगों को तुरंत दिशा-निर्देश दिए जा सकें। अधिकारियों का मानना है कि इससे आपदा प्रबंधन और भीड़ नियंत्रण में भी मदद मिलेगी।

बैठक के दौरान मुख्य कार्यपालक अधिकारी ने परियोजना को और अधिक प्रभावी और व्यवहारिक बनाने के लिए कुछ संशोधन करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि तेजी से विकसित हो रहे शहर में स्मार्ट और तकनीक आधारित सुरक्षा व्यवस्था समय की जरूरत है और ‘सेफ सिटी परियोजना’ इसी दिशा में एक बड़ा कदम साबित होगी।

अधिकारियों के अनुसार परियोजना लागू होने के बाद नोएडा में निगरानी व्यवस्था पहले से कहीं अधिक मजबूत होगी। इससे अपराध नियंत्रण, ट्रैफिक प्रबंधन और महिलाओं की सुरक्षा में उल्लेखनीय सुधार देखने को मिल सकता है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें