Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

Noida Road: नोएडा से कालिंदी कुंज जाने वाला मार्ग होगा और बेहतर, प्राधिकरण ने शुरू की बड़ी सुधार कार्रवाई

Noida Road: नोएडा से कालिंदी कुंज जाने वाला मार्ग होगा और बेहतर, प्राधिकरण ने शुरू की बड़ी सुधार कार्रवाई

नोएडा से कालिंदी कुंज की ओर जाने वाले प्रमुख मार्ग पर अब सफर और सुगम होने वाला है। सोमवार को नोएडा प्राधिकरण के सीईओ डॉ. लोकेश एम ने सेक्टर-94 से लेकर सेक्टर-127 तक सड़क, प्रकाश व्यवस्था, हरियाली और सार्वजनिक सुविधाओं की जमीनी स्थिति का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्हें कई जगह सड़क और अन्य व्यवस्थाओं में खामियां मिलीं, जिस पर उन्होंने अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाते हुए तत्काल सुधार के निर्देश दिए। प्राधिकरण ने स्पष्ट किया है कि इस पूरे मार्ग को आधुनिक और आकर्षक स्वरूप दिया जाएगा, ताकि दिल्ली-नोएडा आवागमन और सुरक्षित तथा सुविधाजनक हो सके।

अधिकारी दौरे के दौरान यह पाया गया कि कालिंदी कुंज की ओर जाने वाले प्रवेश मार्ग पर सड़क किनारे कई स्थानों पर गड्ढे, टूटी संरचनाएं, अवैध विज्ञापन बोर्ड और अव्यवस्थित हरियाली की समस्या है। डॉ. लोकेश ने निर्देश दिया कि इस मार्ग पर आकर्षक पेंटिंग तैयार की जाए और सड़क किनारे लगे बबूल के पेड़ों को हटाया जाए, ताकि दृश्यता बेहतर हो सके। रात में अंधेरा रहने की शिकायतों को देखते हुए उन्होंने इस मार्ग पर आकर्षक और तेज रोशनी वाली स्ट्रीट लाइट लगाने का आदेश दिया। इसके अलावा अवैध रूप से लगाए गए केबल, विज्ञापन बोर्ड और होर्डिंग्स को तुरंत हटाने का निर्देश दिया गया।

सेक्टर-94 और 95 के बीच बने अंडरपास में लो-हाइट बैरियर पर रिफ्लेक्टिव टेप लगाया जाएगा, जिससे रात और खराब मौसम में वाहन चालकों को बेहतर दृश्यता मिल सके। सेक्टर-94 के गोलचक्कर का पुनर्निर्माण और सेक्टर-94 अंतिम निवास की ओर जाने वाली सड़क का नया अलाइनमेंट निर्धारित किया जाएगा। निरीक्षण में यह भी पाया गया कि सेक्टर-125, 126 और 127 में सेंट्रल वर्ज में कई स्थानों पर पौधे गायब हैं। इसके लिए नए पौधे रोपित किए जाएंगे। जहां अनावश्यक रेलिंग लगी है, उसे हटाया जाएगा।

निरीक्षण के दौरान एमिटी विश्वविद्यालय (सेक्टर-125) के सामने नाले पर पैदल चलने वालों के लिए लगाए गए एसएफआरसी कवर गायब मिले, जिन्हें तुरंत दोबारा लगाने का निर्देश दिया गया। फुटपाथों के कई हिस्से टूटे और असंबद्ध पाए गए, जिसे सुधारने के आदेश दिए गए। सड़क पर लगाई गई स्ट्रीट लाइटों को एक्सप्रेसवे के समानांतर 45 मीटर चौड़ी सड़क पर सेक्टर-127 तक लगाया जाएगा, जिससे वाहन चालकों को रात में बेहतर सुविधा मिलेगी।

निरीक्षण के दौरान कई संस्थानों और कंपनियों के बाहर अवैध पार्किंग मिली। सीईओ ने कहा कि ऐसी कंपनियों को नोटिस जारी किया जाएगा और अवैध पार्किंग हटाई जाएगी। सेक्टर-125 में कब्रिस्तान के सामने 50 मीटर क्षेत्र में पायलट प्रोजेक्ट के रूप में पार्किंग बनाई जाएगी और फुटपाथ भी तैयार किया जाएगा। इसके अलावा एक्सप्रेसवे और यमुना पुस्ते के समानांतर 45 मीटर रोड पर रिफ्लेक्टर लगाए जाएंगे, ताकि अंधेरे में सड़क दुर्घटनाओं का जोखिम कम किया जा सके।

सीईओ ने यह भी निर्देश दिया कि सेक्टर-125-126 गोलचक्कर के पास बने साइकिल स्टैंड पर लगे अवैध विज्ञापन तुरंत हटाए जाएं। प्राधिकरण का दावा है कि सुधार कार्य जल्द पूरा करके इस पूरे मार्ग को सुरक्षित, सुंदर और हाई-स्टैंडर्ड ट्रैफिक कॉरिडोर में तब्दील कर दिया जाएगा।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें