Noida: नोएडा में रोडरेज का कहर, हाईवे पर मां-बेटे से मारपीट, आरोपियों पर मुकदमा दर्ज

Noida: नोएडा में रोडरेज का कहर, हाईवे पर मां-बेटे से मारपीट, आरोपियों पर मुकदमा दर्ज

नोएडा के दादरी कोतवाली क्षेत्र में रोडरेज की एक गंभीर घटना सामने आई है, जहां नेशनल हाईवे पर हुए विवाद के बाद मां-बेटे के साथ मारपीट की गई। इस मामले में पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर ट्रक चालक, उसके मालिक और एक अन्य व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार हरियाणा के बदरोला गांव निवासी रोहित ने दादरी कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई है। रोहित ने बताया कि शनिवार को वह अपनी मां के साथ किसी जरूरी काम से दादरी क्षेत्र के एक गांव जा रहे थे। जैसे ही वे नेशनल हाईवे पर पहुंचे, तभी एक ट्रक चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए उनकी कार में टक्कर मार दी।

टक्कर के बाद रोहित ने जब ट्रक चालक से इसका विरोध किया तो मामला और बिगड़ गया। आरोप है कि ट्रक चालक ने मौके पर ही फोन कर अपने मालिक और अन्य लोगों को बुला लिया। कुछ ही देर में पहुंचे आरोपियों ने रोहित के साथ मारपीट शुरू कर दी। जब रोहित की मां बीच-बचाव करने आगे आईं तो उनके साथ भी बदसलूकी और अभद्र व्यवहार किया गया।

घटना के दौरान आरोपियों ने मां-बेटे को जान से मारने की धमकी भी दी और इसके बाद मौके से फरार हो गए। इस पूरी घटना से पीड़ित परिवार सदमे में है। आसपास मौजूद लोगों ने किसी तरह स्थिति को संभाला और पीड़ितों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया।

दादरी कोतवाली प्रभारी ने बताया कि पीड़ित की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img