Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

Noida: नोएडा में रास्ते को लेकर विवाद, परिवार पर हमला

Noida NCR News in Hindi

Noida: नोएडा में रास्ते को लेकर विवाद, परिवार पर हमला

नोएडा के कस्बे पुराना कटहेरा रोड पर नौ दिसंबर को रास्ते से कार हटाने को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया जब विजय भाटी और उनके परिवार के साथ मारपीट की गई। घटना के तुरंत बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पीड़ित परिवार की शिकायत पर पुलिस ने एक नामजद और दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, कटहेरा गांव में विजय भाटी अपने परिवार के साथ रहते हैं। उन्होंने बताया कि वह अपने परिवार के साथ कार से दादरी बाजार जा रहे थे। जैसे ही वे पुराना कटहेरा रोड पर पहुंचे, सामने से एक गाड़ी आ रही थी। रास्ता संकरा होने के कारण दोनों गाड़ियां आमने-सामने आ गईं।

इस दौरान सामने आ रही गाड़ी में सवार युवक ने विजय से कार हटाने के लिए कहा। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद शुरू हो गया। आरोप है कि युवक ने अपने दो साथियों को बुला लिया और तीनों मिलकर विजय, उनके बेटे और पत्नी के साथ मारपीट करने लगे। पीड़ित ने बताया कि आरोपियों ने मारपीट के बाद धमकी देकर भाग गए।

पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है और कहा है कि जल्द ही आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस घटना ने इलाके में सुरक्षा की चिंता बढ़ा दी है और नागरिकों में सड़क पर होने वाले विवादों के प्रति सतर्कता की भावना बढ़ा दी है।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें