Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Bulandshahr : खुर्जा के डाबर गांव में नकली पनीर की फैक्ट्री पर छापा, 10 क्विंटल माल सीजChandigarh : मेरे घर या अस्पताल से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ; 42 घंटे की रेड के बाद ईडी खाली हाथ लौटी- डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ाHapur News : हापुड़ में किशोरी से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की सजा, 5 हजार का जुर्माना भी लगाHapur News : हापुड़ के उद्योगपति संजय गुप्ता का होगा राष्ट्रीय सम्मान, दिल्ली में मिलेगा ग्लोबल आइकॉन अवार्डLucknow : जिस निष्पक्षता से मिली नौकरी, उसी ईमानदारी से पीड़ित को न्याय दिलाएं वैज्ञानिक अधिकारी- सीएम योगीLucknow : पुलिस महारथी और फॉरेंसिक विभाग सारथी बनकर हर व्यक्ति को दिलाएं न्याय- मुख्यमंत्री योगीAyodhya : ‘पुष्पक विमान’ और ‘राम दरबार’ के साथ ही मोहित करेगी रामायण थीमLucknow : बुजुर्गों के सम्मान और आर्थिक सुरक्षा का सहारा बनी योगी सरकार, 67.50 लाख लोगों को हर महीने मिल रही पेंशन

Noida: सेक्टर 22-डी सोसाइटी में सड़क निर्माण शुरू, जल्द मिलेगी लोगों को राहत

Noida: सेक्टर 22-डी सोसाइटी में सड़क निर्माण शुरू, जल्द मिलेगी लोगों को राहत

नोएडा के यमुना सिटी स्थित सेक्टर 22-डी सोसाइटी में लंबे समय से खराब पड़ी सड़कों की समस्या को दूर करने के लिए सड़क निर्माण का कार्य शुरू कर दिया गया है। स्थानीय निवासियों की लगातार मांग और शिकायतों के बाद अब सोसाइटी के अंदर और बाहर दोनों ओर नई सड़क बनाई जा रही है। निर्माण कार्य शुरू होने से क्षेत्र के लोगों में खुशी का माहौल है और उम्मीद जताई जा रही है कि आने वाले कुछ महीनों में आवागमन से जुड़ी परेशानियां काफी हद तक खत्म हो जाएंगी।

सेक्टर 22-डी वेल्फेयर एसोसिएशन के संस्थापक किशोर ने बताया कि सोसाइटी में लंबे समय से सड़कें टूट-फूट का शिकार थीं। गड्ढों और खराब सड़क के कारण लोगों को रोजाना आवाजाही में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। खासकर दोपहिया वाहन चालकों और बुजुर्गों के लिए यह समस्या और भी गंभीर हो जाती थी। इसके अलावा खराब सड़क के कारण धूल-मिट्टी उड़ने से आसपास के घरों और दुकानों में भी परेशानी होती थी।

उन्होंने बताया कि बारिश के मौसम में हालात और भी ज्यादा खराब हो जाते थे। जगह-जगह पानी भर जाने से सड़कें कीचड़ में बदल जाती थीं और लोगों का निकलना मुश्किल हो जाता था। कई बार वाहन फंसने की घटनाएं भी सामने आती थीं। इसी समस्या को देखते हुए वेल्फेयर एसोसिएशन ने कई बार संबंधित प्राधिकरण के अधिकारियों से सड़क निर्माण की मांग की थी।

अब प्राधिकरण की ओर से सड़क निर्माण का कार्य शुरू कर दिया गया है। सोसाइटी के भीतर की सड़कों के साथ-साथ बाहरी सड़क को भी दुरुस्त किया जा रहा है। किशोर ने बताया कि हाईराइज क्षेत्र से लेकर वन विभाग तक जाने वाली सड़क का भी निर्माण कराया जाएगा, जिससे आसपास के इलाकों में रहने वाले लोगों को भी बेहतर आवागमन की सुविधा मिलेगी।

इसके अलावा सेक्टर 22-डी सोसाइटी के मुख्य प्रवेश द्वार की मरम्मत का काम भी अंतिम चरण में पहुंच चुका है। सोसाइटी का मुख्य गेट काफी समय से जर्जर अवस्था में था, जिससे सुरक्षा और सौंदर्य दोनों प्रभावित हो रहे थे। वेल्फेयर एसोसिएशन ने इस मुद्दे को भी प्राधिकरण के सामने उठाया था, जिसके बाद गेट की मरम्मत का काम शुरू कराया गया।

प्राधिकरण द्वारा शुरू कराया गया मरम्मत कार्य अब लगभग पूरा होने की स्थिति में है और जल्द ही इसे पूरी तरह से तैयार कर दिया जाएगा। स्थानीय निवासियों का कहना है कि सड़क और गेट के निर्माण से न केवल सोसाइटी की तस्वीर बदलेगी, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की परेशानियां भी काफी हद तक कम हो जाएंगी।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Tirthankar Sarkar

संबंधित खबरें