Noida Road Accident: दादरी में क्रेन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की दर्दनाक मौत, चालक फरार

Noida Road Accident: दादरी में क्रेन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की दर्दनाक मौत, चालक फरार

नोएडा के दादरी क्षेत्र में गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में स्कूटी सवार युवक की जान चली गई। कोट नहर पुल के पास हुए इस हादसे में एक क्रेन ने स्कूटी को टक्कर मार दी, जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद क्रेन चालक वाहन लेकर फरार हो गया। मृतक के पिता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश शुरू कर दी गई है।

पुलिस को दी गई तहरीर में बुलंदशहर जिले के अख्तयारपुर गांव निवासी निर्देश कुमार ने बताया कि उनका 20 वर्षीय बेटा आशीष ग्रेटर नोएडा के कासना स्थित एक निजी कंपनी में नौकरी करता था। गुरुवार सुबह आशीष रोज की तरह अपने घर से स्कूटी पर सवार होकर ड्यूटी के लिए निकला था। जब वह दादरी कोतवाली क्षेत्र में कोट नहर पुल से आगे पहुंचा, तभी पीछे से आ रही एक क्रेन ने तेज रफ्तार और लापरवाही से उसकी स्कूटी को टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि आशीष सड़क पर गिर पड़ा और गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने मदद की कोशिश की, लेकिन तब तक उसकी मौके पर ही मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

दादरी कोतवाली प्रभारी ने बताया कि मृतक के पिता की तहरीर के आधार पर क्रेन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि फरार चालक और क्रेन की पहचान की जा सके। पुलिस का कहना है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img