Noida Accident: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो दोस्तों की मौत, शादी में जा रहे थे

Noida Accident: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो दोस्तों की मौत, शादी में जा रहे थे

नोएडा। Dadri कोतवाली क्षेत्र के नगर बाईपास पर रविवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई। दोनों दोस्त शादी में शामिल होने के लिए जा रहे थे, लेकिन रास्ते में हादसे का शिकार हो गए।

पुलिस के अनुसार गाजियाबाद के नंद गांव निवासी रामजी शर्मा और एटा के ढोघलपुर गांव निवासी बृजेश कुमार बाइक से गाजियाबाद से एटा जा रहे थे। जब वे दादरी बाईपास पर पहुंचे, तभी पीछे से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों युवक आपस में दोस्त थे और पुताई का काम करते थे। वे रिश्तेदारी में शादी समारोह में शामिल होने के लिए यात्रा कर रहे थे।

कस्बा चौकी प्रभारी सुरेश चंद्र शर्मा ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालकर आरोपी वाहन की पहचान करने में जुटी है।

इस हादसे के बाद इलाके में शोक का माहौल है और स्थानीय लोग सड़क सुरक्षा को लेकर सख्त कदम उठाने की मांग कर रहे हैं।

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img