Noida Power Substation:नोएडा में सेक्टर-48 और 78 में बिजली उपकेंद्र के लिए तीसरी बार टेंडर जारी
नोएडा। नोएडा प्राधिकरण ने सेक्टर-48 और सेक्टर-78 में नई बिजली उपकेंद्रों के निर्माण के लिए तीसरी बार टेंडर जारी किया है। एजेंसियों से आवेदन की अंतिम तिथि 25 नवंबर 2025 रखी गई है। अधिकारियों ने बताया कि यह कदम दोनों सेक्टरों और आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति को और बेहतर बनाने के लिए उठाया गया है।
नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों के अनुसार, इन दोनों उपकेंद्रों के लिए पहली बार टेंडर जारी करने पर केवल एक-एक एजेंसी ने आवेदन किया था। दूसरी बार जारी किए गए टेंडर में कोई भी एजेंसी आगे नहीं आई। अब तीसरी बार टेंडर जारी किया गया है, ताकि परियोजना को तेजी से आगे बढ़ाया जा सके।
निर्माण किए जाने वाले उपकेंद्र की 33/11 केवी क्षमता होगी। सेक्टर-48 में यह उपकेंद्र 13 करोड़ 49 लाख रुपये की लागत से बनाया जाएगा, जबकि सेक्टर-78 में यह निर्माण कार्य 12 करोड़ 6 लाख रुपये की लागत से होगा। अधिकारी उम्मीद कर रहे हैं कि इन दोनों उपकेंद्रों के बन जाने से संबंधित सेक्टरों और आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति स्थिर और निर्बाध होगी।
प्राधिकरण ने यह भी स्पष्ट किया कि टेंडर प्रक्रिया पारदर्शी और नियमों के अनुसार पूरी की जाएगी। तीसरी बार जारी किए गए टेंडर के तहत इच्छुक एजेंसियां 25 नवंबर तक आवेदन जमा कर सकती हैं। अधिकारी यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि दोनों उपकेंद्र जल्द से जल्द निर्माण कार्य शुरू हों और निर्धारित समय में परियोजना पूरी की जाए।
यह कदम नोएडा में बढ़ती आबादी और उद्योगों के बिजली की बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है। नई बिजली उपकेंद्रों के बनने से क्षेत्रीय बिजली नेटवर्क में सुधार होगा और बिजली कटौती की समस्या कम होगी।


