Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

Noida Crime: नोएडा पुलिस की बड़ी सफलता, चोरी की बाइक से लूट करने वाला कुख्यात लुटेरा गिरफ्तार

Noida Crime: नोएडा पुलिस की बड़ी सफलता, चोरी की बाइक से लूट करने वाला कुख्यात लुटेरा गिरफ्तार

नोएडा में फेज-2 थाना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए चोरी की मोटरसाइकिल पर लूट और चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले एक शातिर लुटेरे को गिरफ्तार कर लिया। बुधवार सुबह सिटी पार्क के पास से पकड़े गए इस आरोपी की पहचान पश्चिम बंगाल निवासी 32 वर्षीय शुभम मंडल के रूप में हुई है, जो वर्तमान में नोएडा के गेझा गांव में किराए पर रह रहा था। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी और लूट के 11 मोबाइल फोन, एक चोरी की मोटरसाइकिल, सोने की चेन और एक धारदार चाकू बरामद किया है। पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि उसके खिलाफ पहले से ही फेज-2 थाने में छह अपराधिक केस दर्ज हैं।

सूत्रों की मानें तो पुलिस ने उसे मुखबिर की सूचना पर दबोचा। पूछताछ के दौरान आरोपी ने स्वीकार किया कि वह एनसीआर क्षेत्र के अलग-अलग इलाकों में घूमकर साप्ताहिक बाजारों, भीड़भाड़ वाले स्थानों और कम सुरक्षा वाले क्षेत्रों में खड़े दोपहिया वाहन चुराता था। इसके साथ ही मौका मिलते ही लोगों से मोबाइल फोन और गले की चेन छीनकर फरार हो जाता था। लूटे गए मोबाइल और चेन को वह बेहद कम दाम, लगभग दो से तीन हज़ार रुपये में बेच देता था ताकि पुलिस की पकड़ से बच सके।

आरोपी ने खुलासा किया कि वह पांचवीं कक्षा तक पढ़ाई करने के बाद आपराधिक दुनिया में शामिल हो गया था। उसने बताया कि चोरी करते समय यदि कोई उसका विरोध करता या उसे पकड़ने की कोशिश करता तो वह अपने पास रखे चाकू से उन्हें घायल करने की धमकी देता था। पुलिस को उसके पास से बरामद चाकू भी इसी उद्देश्य से रखा गया था।

इसके अलावा पुलिस जांच में यह भी पता चला है कि शुभम मंडल गांजा तस्करी के मामले में भी पहले जेल जा चुका है। पुलिस अब आरोपी के अन्य साथियों की तलाश में जुटी है और यह भी पता लगाया जा रहा है कि उसने चोरी किए गए मोबाइल और वाहनों को किन-किन लोगों को बेचा। अलग-अलग थानों से उसके आपराधिक रिकॉर्ड, गैंग कनेक्शन और नेटवर्क की जानकारी भी जुटाई जा रही है।

नोएडा पुलिस का मानना है कि इस गिरफ्तारी के बाद क्षेत्र में हाल ही में बढ़ी चोरी और लूट की घटनाओं पर अब काफी हद तक अंकुश लग सकेगा। पुलिस अधिकारियों ने स्थानीय निवासियों से सतर्क रहने और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की है।

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें