Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

Noida Police: मोबाइल स्नैचर को पकड़ने में टीएसआई की उंगली टूटी, घायल होने के बावजूद नहीं छोड़ा आरोपी

Noida Police: मोबाइल स्नैचर को पकड़ने में टीएसआई की उंगली टूटी, घायल होने के बावजूद नहीं छोड़ा आरोपी

नोएडा। नोएडा यातायात पुलिस में तैनात टीएसआई रमेश पंवार ने ड्यूटी के दौरान साहस और कर्तव्यनिष्ठा का परिचय देते हुए एक मोबाइल स्नैचर को पकड़ लिया। आरोपी को दबोचने के दौरान उनके हाथ में गंभीर चोट लगी और एक उंगली में फ्रैक्चर हो गया, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने आरोपी को भागने नहीं दिया।

घटना सेक्टर-37 चौराहे की है, जहां टीएसआई रमेश पंवार यातायात व्यवस्था संभाल रहे थे। इसी दौरान उनकी नजर एक संदिग्ध युवक पर पड़ी। कुछ ही क्षण बाद युवक ने चलती बस में सवार एक यात्री का मोबाइल फोन छीन लिया और मौके से भागने लगा।

घटना को देखते ही टीएसआई रमेश पंवार ने तत्काल उसका पीछा शुरू कर दिया। आरोपी लगातार बचने और भागने की कोशिश करता रहा, लेकिन रमेश पंवार ने सतर्कता और बहादुरी दिखाते हुए उसे पकड़ लिया। इस दौरान दोनों के बीच धक्का-मुक्की हुई, जिसमें टीएसआई के हाथ में चोट लग गई और उनकी एक उंगली में फ्रैक्चर हो गया।

गंभीर चोट के बावजूद उन्होंने आरोपी को अपने कब्जे में बनाए रखा और बाद में उसे थाना सेक्टर-39 पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और उसके पास से छीना गया मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया।

घटना के बाद घायल पुलिसकर्मी को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां उनका मेडिकल परीक्षण कराया गया। पुलिस अधिकारियों ने उनकी बहादुरी और कर्तव्यनिष्ठा की सराहना की।

टीएसआई रमेश पंवार के साहसिक कार्य को देखते हुए पुलिस कमिश्नर ने उन्हें 5,100 रुपये के नकद पुरस्कार से सम्मानित किया। अधिकारियों ने कहा कि घायल होने के बावजूद अपराधी को पकड़ने का उनका जज्बा पुलिस बल के लिए प्रेरणादायक है।

इस घटना के बाद टीएसआई रमेश पंवार की बहादुरी की चर्चा पूरे शहर में हो रही है और लोग उनके साहस की सराहना कर रहे हैं।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें