Noida Police: नोएडा पुलिस ने IGRS रैंकिंग में फिर मारी बाजी, बना प्रदेश नंबर-1

Noida Police: नोएडा पुलिस ने IGRS रैंकिंग में फिर मारी बाजी, बना प्रदेश नंबर-1

रिपोर्ट: अमर सैनी

नोएडा पुलिस का प्रदेश में दबदबा लगातार जारी है। सितंबर माह की IGRS (Integrated Grievance Redressal System) रिपोर्ट में कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर ने प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया। जिले के सभी 27 थानों ने प्राप्त शिकायतों का शत-प्रतिशत निस्तारण किया, जिससे गौतमबुद्धनगर पुलिस प्रदेश में मिसाल बन गई।

लगातार दूसरे महीने भी गौतमबुद्धनगर पुलिस ने प्रथम स्थान बनाए रखा। पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह की सख्त मॉनिटरिंग और सतत प्रयासों से नोएडा पुलिस का प्रदर्शन और निखरा। जिले में जनसुनवाई और शिकायत निस्तारण की प्रक्रिया को और अधिक पारदर्शी और प्रभावी बनाने के लिए विशेष कदम उठाए गए।

IGRS रैंकिंग में शानदार प्रदर्शन करने वाले थानों के प्रभारी और स्टाफ को पुलिस कमिश्नर द्वारा सम्मानित किया जाएगा। जनसुनवाई में शिकायतों के निस्तारण के मामले में गौतमबुद्धनगर पुलिस प्रदेश की नंबर-1 टीम बन गई है। कानून व्यवस्था बनाए रखने और जवाबदेही सुनिश्चित करने में अग्रणी बने रहने के लिए नोएडा पुलिस ने प्रदेश में एक नया रिकॉर्ड कायम किया है।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img