Noida Police: नोएडा पुलिस की सराहनीय पहल, 100 से ज्यादा गुमशुदा स्मार्टफोन लौटाए, लोगों के चेहरों पर लौटाई मुस्कान

Noida Police: नोएडा पुलिस की सराहनीय पहल, 100 से ज्यादा गुमशुदा स्मार्टफोन लौटाए, लोगों के चेहरों पर लौटाई मुस्कान

रिपोर्ट: अमर सैनी

सेंट्रल नोएडा में पुलिस ने एक मानवीय और तकनीक-सक्षम पहल के तहत 100 से अधिक गुम हुए मोबाइल फोन उनके असली मालिकों को सौंप दिए। यह सराहनीय कार्य थाना फेस-2 पुलिस और सर्विलांस सेल की संयुक्त कार्रवाई के तहत किया गया, जिसमें तकनीकी मदद से विभिन्न कंपनियों के स्मार्टफोन ट्रैक कर पहचान सुनिश्चित की गई और फिर उन्हें सुपुर्द किया गया। गौतमबुद्धनगर के पुलिस उपायुक्त, अपर पुलिस उपायुक्त और सहायक पुलिस आयुक्त (प्रथम) की मौजूदगी में इन सभी मोबाइल फोनों को मालिकों को सौंपा गया। यह दृश्य न केवल भावनात्मक था बल्कि पुलिस और आमजन के बीच भरोसे को और मजबूत करने वाला भी रहा।

इनमें ऐसे कई फोन थे जो भीड़भाड़ वाले बाजारों, मंदिरों, मेट्रो स्टेशनों, बसों, पार्कों, शादी समारोहों या साप्ताहिक हाटों में गिर गए थे या छूट गए थे। कुछ लोग ऑटो-रिक्शा और टैक्सी में सफर करते वक्त फोन भूल गए थे, जबकि कुछ के फोन नशे या मस्ती के माहौल में जेब से गिर गए थे।

सर्विलांस टीम ने हर एक फोन को तकनीकी विश्लेषण और सटीक पहचान प्रक्रिया से गुजरते हुए उसके मालिक तक पहुंचाया। पुलिस की इस संवेदनशील कार्रवाई को इलाके में बेहद सराहना मिल रही है।

लोगों ने फोन लौटने पर राहत और खुशी जताई और नोएडा पुलिस का आभार व्यक्त किया। यह पहल इस बात का प्रमाण है कि जब पुलिस ठान ले, तो खोई हुई चीजें भी मिल सकती हैं।

नोएडा पुलिस का यह कदम ना सिर्फ कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में अहम है, बल्कि यह यह भी दर्शाता है कि पुलिस आम जनता के साथ भावनात्मक रूप से जुड़कर भी काम कर सकती है। यह एक मिसाल है जो देश के दूसरे पुलिस महकमे भी अपनाने की दिशा में प्रेरणा ले सकते हैं।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img