Noida bike theft gang busted: नोएडा पुलिस ने 100 से ज़्यादा दोपहिया वाहन चोरी करने वाले गैंग का पर्दाफ़ाश किया, दो लोग गिरफ्तार, 12 गाड़ियां बरामद

Noida bike theft gang busted: नोएडा पुलिस ने 100 से ज़्यादा दोपहिया वाहन चोरी के पीछे के बड़े वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश किया, दो गिरफ्तार

नोएडा पुलिस ने 100 से ज़्यादा दोपहिया वाहन चोरी करने वाले गैंग का पर्दाफ़ाश किया, दो लोग गिरफ्तार, 12 गाड़ियां बरामदनोएडा में कोतवाली सेक्टर-24 पुलिस ने दोपहिया वाहन चोरी करने वाले एक संगठित गिरोह का बड़ा खुलासा किया है। पुलिस ने मंगलवार को गिरोह के सरगना और उसके एक साथी को गिरफ्तार कर लिया, जो लंबे समय से एनसीआर के अलग-अलग इलाकों में बाइक और स्कूटी चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे थे। गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की 10 बाइक और 2 स्कूटी सहित कुल 12 वाहन बरामद किए हैं। इसके अलावा दो चाकू भी मिले हैं।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान खोड़ा निवासी 24 वर्षीय अनिकेत उर्फ अंकित और 23 वर्षीय रवि के रूप में हुई है। दोनों आरोपी सेक्टर-11 इलाके में संदिग्ध हालत में घूम रहे थे, जहां पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। जांच में सामने आया कि यह गिरोह पहले रेकी करता था और फिर भीड़भाड़ वाले बाजारों, रिहायशी इलाकों और घरों के बाहर खड़ी बाइक व स्कूटी को निशाना बनाता था।

एडीसीपी मनीषा सिंह ने बताया कि पूछताछ में खुलासा हुआ है कि गिरोह का सरगना अंकित ही है, जो चोरी की गई गाड़ियों को पहले नोएडा के सेक्टर-54 स्थित सुनसान इलाकों और झाड़ियों में छिपाता था। इसके बाद जरूरत के अनुसार वाहनों को कम दामों में बेच दिया जाता था। पुलिस का दावा है कि यह गिरोह अब तक 100 से अधिक दोपहिया वाहनों की चोरी कर चुका है।

जांच में यह भी सामने आया है कि दोनों आरोपियों के खिलाफ पहले से ही कई गंभीर मामले दर्ज हैं। मुख्य आरोपी अंकित पर नोएडा, गाजियाबाद और दिल्ली में चोरी, अवैध हथियार और आबकारी एक्ट सहित 15 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। वहीं उसके साथी रवि के खिलाफ भी वाहन चोरी और आर्म्स एक्ट समेत 7 मामले दर्ज हैं।

पुलिस पूछताछ में यह भी पता चला कि चोरी की बाइक को 8 से 15 हजार रुपये में और स्कूटी को करीब 10 हजार रुपये में बेचा जाता था। गिरोह लंबे समय से सक्रिय था और लगातार वारदातों को अंजाम दे रहा था। पुलिस अब इस गिरोह के अन्य सदस्यों और नेटवर्क की भी जांच कर रही है, ताकि पूरे रैकेट का पर्दाफाश किया जा सके।

इस कार्रवाई को नोएडा पुलिस की एक बड़ी सफलता माना जा रहा है, जिससे शहर में बढ़ती वाहन चोरी की घटनाओं पर लगाम लगने की उम्मीद है।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img