Noida Crime: नोएडा पुलिस ने ठगी करने वाले गिरोह का किया पर्दाफाश, 4 गिरफ्तार

नोएडा पुलिस ने ठगी करने वाले गिरोह का किया पर्दाफाश, 4 गिरफ्तार

रिपोर्ट: अमर सैनी

नोएडा पुलिस ने एक ठग गिरोह का पर्दाफाश किया है, जो भोले-भाले लोगों को लालच देकर ठगने का काम करता था। फेस-2 थाना पुलिस ने सेक्टर-88 के पास इस गिरोह के 4 सदस्यों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से एक स्कोडा कार और छह मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। यह गिरोह लोगों को यह झांसा देता था कि उनके बैंक खाते में 5 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए जाएंगे, और इसके बदले में उनसे 4.5 करोड़ रुपये नकद वापस लेने का प्रस्ताव रखता था, जिससे उन्हें 50 लाख रुपये का लाभ होने का वादा किया जाता था।

गिरोह के सदस्य एक प्रशासनिक अधिकारी का फर्जी पहचान पत्र भी इस्तेमाल करते थे ताकि लोग उन्हें विश्वसनीय मानें। पुलिस ने इस ठगी की योजना का भंडाफोड़ करते हुए मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस की मुस्तैदी से यह गिरोह अब सलाखों के पीछे है।

Hot this week

Gorakhpur : गुरु गोरखनाथ का पूजन कर विजयादशमी शोभायात्रा निकालेंगे गोरक्षपीठाधीश्वर

Gorakhpur : विजयादशमी (दशहरा) का पावन पर्व गोरक्षपीठ की...

Varanasi : एयर शो के लिए संवर रही काशी, दीवारों पर उकेरी जा रही गंगा घाटों की छटा

Varanasi : प्रस्तावित एयर शो के मद्देनजर योगी सरकार...

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Topics

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img