Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

Noida Crime: भूखंड दिलाने के नाम पर ₹5 लाख ठगी का आरोप, दंपति पर केस दर्ज

Noida Crime: भूखंड दिलाने के नाम पर ₹5 लाख ठगी का आरोप, दंपति पर केस दर्ज

Noida के गढ़ी चौखंडी गांव में भूखंड दिलाने के नाम पर पांच लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर अदालत के आदेश के बाद पुलिस ने आरोपी दंपति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़ित Khoda Colony Ghaziabad निवासी आबिद ने न्यायालय में दिए प्रार्थनापत्र में बताया कि वह मूल रूप से Meerut जिले के फलावदा कस्बे के रहने वाले हैं। उन्होंने 30 मार्च 2012 को गढ़ी चौखंडी गांव में 41.08 वर्ग मीटर का एक भूखंड खरीदा था। यह भूखंड Chhoda Sadatpur निवासी सुमन शर्मा से खरीदा गया था।

आबिद के अनुसार, उन्होंने सुमन शर्मा के खाते में दो लाख दस हजार रुपये ट्रांसफर किए थे, जबकि दो लाख नब्बे हजार रुपये नकद सुमन शर्मा और उनके पति श्रीनिवास शर्मा को दिए थे। कुल मिलाकर पांच लाख रुपये लेकर आरोपियों ने उन्हें भूखंड का बैनामा करा दिया।

पीड़ित का आरोप है कि जमीन खरीदते समय आरोपियों ने दावा किया था कि भूखंड पर कोई सरकारी ऋण नहीं है और यह जमीन प्राधिकरण के अधिकार क्षेत्र में नहीं आती, इसलिए यहां निर्माण के लिए नक्शा पास कराने की जरूरत नहीं होगी। लेकिन बाद में पता चला कि इस जमीन का अधिग्रहण Noida Authority द्वारा वर्ष 2007 में ही किया जा चुका था।

जब पीड़ित ने इस बारे में आरोपियों से बात की तो उन्होंने किसी अन्य स्थान पर भूखंड दिलाने का आश्वासन दिया। हालांकि कई साल बीत जाने के बाद भी न तो नया भूखंड मिला और न ही पैसे लौटाए गए। पीड़ित का कहना है कि रुपये मांगने पर आरोपी दंपति ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी।

थाना स्तर पर सुनवाई न होने के बाद पीड़ित ने कोर्ट का सहारा लिया। पुलिस का कहना है कि अदालत के आदेश पर आरोपी दंपति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Tirthankar Sarkar

संबंधित खबरें