Tuesday, 27 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Haryana Investment: गुजरात दौरे के पहले दिन हरियाणा को 12,000 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की निवेशकों से बैठकेंKullu Dussehra 2026: देवी-देवताओं के नजराने में 5% और बजंतरियों के मानदेय में 10% की बढ़ोतरी, मुख्यमंत्री सुक्खू ने की कई घोषणाएंKullu Dussehra: मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने रघुनाथ मंदिर में शीश नवाया, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना कीKullu Dussehra 2026: मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने छठी सांस्कृतिक संध्या की अध्यक्षता की, सतिंदर सरताज की प्रस्तुति ने मोहा मनChandigarh : श्री करतारपुर साहिब कॉरिडोर फिर से खोला जाना चाहिए; धार्मिक भावना के मामले राजनीति से ऊपर होने चाहिए- मुख्यमंत्रीLucknow : कभी बेटियों का स्कूल जाना था मुश्किल, आज रात दो बजे भी बेखौफ लौटती हैं घर- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथAyodhya : योगी सरकार के दसवें दीपोत्सव में देश-विदेश की रामलीलाओं का संगम, अयोध्या में 10 से 15 मंचों पर होगा आयोजनLucknow : 22 प्रस्तावों पर योगी कैबिनेट की मुहर, शिक्षा कर्मियों को कैशलेस इलाज से लेकर रोबोटिक्स पार्क और एक्सप्रेसवे परियोजनाओं को मिली मंजूरी

Pizza Shopkeeper Missing: नोएडा में पिज्जा दुकानदार के अपहरण का आरोप, पुलिस तलाश में जुटी

Pizza Shopkeeper Missing: नोएडा में पिज्जा दुकानदार के अपहरण का आरोप, पुलिस तलाश में जुटी

बिसरख क्षेत्र में पिज्जा की दुकान चलाने वाले एक युवक के अपहरण का मामला सामने आया है। पीड़ित के भाई ने थाना बिसरख में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सलारपुर खादर निवासी सुमित कुमार ने पुलिस को बताया कि उनके भाई अमित कुमार की क्रॉसिंग मॉल में पिज्जा की दुकान है। 25 अक्तूबर की रात अमित दुकान से घर के लिए निकले थे। इसके बाद रास्ते में डी-मार्ट के पास उनकी बाइक लावारिस हालत में मिली। परिजनों को आशंका है कि उनका दोबारा अपहरण कर लिया गया है। पहले 8 अक्तूबर को भी अमित का डी-मार्ट मॉल से अपहरण किया जा चुका है। अपहरणकर्ता उन्हें कानपुर ले गए थे। अमित को होश आया तो उन्होंने एक अज्ञात व्यक्ति के फोन से परिजनों को सूचना दी, जिसके बाद परिवार के लोग उन्हें घर ले आए थे।

सुमित ने तहरीर में अमित की दुकान के पास स्थित एक अन्य पिज्जा दुकान के संचालक पर शक जताया है। उन्होंने आसपास के कुछ और दुकानदारों पर भी संदेह व्यक्त करते हुए पुलिस से मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है। परिजन ने आशंका है जताई है कि अमित कुमार के साथ अनहोनी हो सकती है। इसलिए मामले में तत्काल कार्रवाई होनी चाहिए।

वहीं कोतवाली प्रभारी रंजीत सिंह का कहना है कि उक्त प्रकरण में थाने पर गुमशुदगी दर्ज है। गुमशुदा की तलाश के लिए पुलिस टीम गठित की गई है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें