Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

Park Renovation: नोएडा के 60 पार्कों का होगा कायाकल्प, 8 पार्कों के टेंडर जारी

Park Renovation: नोएडा के 60 पार्कों का होगा कायाकल्प, 8 पार्कों के टेंडर जारी

नोएडा। नोएडा प्राधिकरण शहर के सेक्टरों और गांवों के किनारे स्थित 60 पार्कों का नवीनीकरण कराने जा रहा है। लंबे समय से मरम्मत और विकास कार्य नहीं होने वाले पार्कों को इस योजना में शामिल किया गया है। इन पार्कों में टूट-फूट की मरम्मत के साथ पौधारोपण, पाथ-वे और अन्य बुनियादी सुविधाओं से जुड़े कार्य कराए जाएंगे।

प्राधिकरण की मंजूरी के बाद उद्यान विभाग ने पहले चरण में आठ पार्कों के नवीनीकरण के लिए टेंडर जारी कर दिए हैं। अधिकारियों के मुताबिक, धीरे-धीरे सभी चयनित पार्कों में आवश्यक विकास और मरम्मत कार्य कराए जाएंगे।

प्राधिकरण के उद्यान विभाग की प्रभारी एसीईओ वंदना त्रिपाठी ने बताया कि पार्कों के नवीनीकरण में बुनियादी सुविधाओं को बेहतर करने के साथ सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने पर विशेष जोर दिया जाएगा। पार्कों में स्थानीय जरूरत के अनुसार सुविधाएं भी विकसित की जाएंगी।

कुछ सेक्टरों के निवासियों की ओर से कच्चे पाथ-वे बनाने की मांग की गई है, जबकि कुछ स्थानों पर गजीबो हट जैसी सुविधाएं विकसित करने का सुझाव मिला है। प्राधिकरण इन जरूरतों को ध्यान में रखते हुए चरणबद्ध तरीके से पार्कों में काम कराएगा।

शुक्रवार को प्राधिकरण ने सेक्टर-62, 19, 20, 73, 153, 156, 39, 70, 51, 52, 53, 16-ए, 64, 65 और 120 समेत अन्य सेक्टरों के पार्कों और ग्रीन बेल्ट से जुड़े विकास कार्यों के लिए टेंडर जारी किए हैं। इन कार्यों के पूरा होने के बाद इन पार्कों में हरियाली, साफ-सफाई और नागरिक सुविधाओं में सुधार होने की उम्मीद है।


 

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें