Noida: बिना चुनाव माला पहनाकर बनाए गए पदाधिकारियों का विरोध, गामा-1 सेक्टर में RWA को लेकर विवाद गहराया

Noida: बिना चुनाव माला पहनाकर बनाए गए पदाधिकारियों का विरोध, गामा-1 सेक्टर में RWA को लेकर विवाद गहराया

नोएडा के गामा-1 सेक्टर में रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (आरडब्ल्यूए) को लेकर विवाद तेज हो गया है। बिना चुनाव कराए अध्यक्ष समेत अन्य पदाधिकारियों के चयन के खिलाफ सेक्टर के कई निवासियों ने विरोध दर्ज कराया है। सेक्टर निवासी संजय भाटी और अन्य लोगों का आरोप है कि नियमों को दरकिनार कर मनमाने ढंग से पदाधिकारियों को माला पहनाकर घोषित कर दिया गया, जबकि डिप्टी रजिस्ट्रार वैभव कुमार पहले ही सेक्टर में आरडब्ल्यूए चुनाव कराने के आदेश दे चुके हैं।

निवासियों का कहना है कि जिला विकलांग कल्याण अधिकारी को चुनाव कराने के लिए चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया था, लेकिन SIR कार्य में व्यस्तता के कारण चुनाव अधिकारी समय पर चुनाव नहीं करा सके। ऐसे में बिना विधिवत चुनाव कराए पदाधिकारियों का चयन पूरी तरह नियमों के खिलाफ है।
आरडब्ल्यूए को लेकर सेक्टर में इस समय दो गुट बन गए हैं।

कुछ महीने पहले एक गुट द्वारा बैठक कर मनोज भाटी को अध्यक्ष चुना गया था, लेकिन हाल ही में जिला बार एसोसिएशन का अध्यक्ष चुने जाने के बाद मनोज भाटी ने आरडब्ल्यूए अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया। इसके बाद सेक्टर के कुछ लोगों ने आपसी सहमति के आधार पर नए पदाधिकारियों की घोषणा कर दी, जिसका दूसरे गुट द्वारा कड़ा विरोध किया जा रहा है। विरोध कर रहे निवासियों का कहना है कि आरडब्ल्यूए जैसे महत्वपूर्ण संगठन के पदाधिकारियों का चयन केवल चुनाव के माध्यम से ही होना चाहिए, न कि सहमति या मनमर्जी से।

लोगों ने चेतावनी दी है कि वे जल्द ही डिप्टी रजिस्ट्रार से मुलाकात कर चुनाव की तिथि घोषित कराने की मांग करेंगे और जब तक नियमों के अनुसार चुनाव नहीं कराए जाते, तब तक उनका विरोध जारी रहेगा।

Hot this week

Big Indian AI SuperChip Dream: Bharatiya Chips Powering the Electronic Revolution

Indian firms are thus in a position to help...

Gorakhpur : गुरु गोरखनाथ का पूजन कर विजयादशमी शोभायात्रा निकालेंगे गोरक्षपीठाधीश्वर

Gorakhpur : विजयादशमी (दशहरा) का पावन पर्व गोरक्षपीठ की...

Topics

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img