Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Bulandshahr : खुर्जा के डाबर गांव में नकली पनीर की फैक्ट्री पर छापा, 10 क्विंटल माल सीजChandigarh : मेरे घर या अस्पताल से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ; 42 घंटे की रेड के बाद ईडी खाली हाथ लौटी- डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ाHapur News : हापुड़ में किशोरी से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की सजा, 5 हजार का जुर्माना भी लगाHapur News : हापुड़ के उद्योगपति संजय गुप्ता का होगा राष्ट्रीय सम्मान, दिल्ली में मिलेगा ग्लोबल आइकॉन अवार्डLucknow : जिस निष्पक्षता से मिली नौकरी, उसी ईमानदारी से पीड़ित को न्याय दिलाएं वैज्ञानिक अधिकारी- सीएम योगीLucknow : पुलिस महारथी और फॉरेंसिक विभाग सारथी बनकर हर व्यक्ति को दिलाएं न्याय- मुख्यमंत्री योगीAyodhya : ‘पुष्पक विमान’ और ‘राम दरबार’ के साथ ही मोहित करेगी रामायण थीमLucknow : बुजुर्गों के सम्मान और आर्थिक सुरक्षा का सहारा बनी योगी सरकार, 67.50 लाख लोगों को हर महीने मिल रही पेंशन

Noida: नोएडा ई-बस प्रोजेक्ट, SPV गठन में बाधा, संचालन में देरी

Noida: नोएडा ई-बस प्रोजेक्ट, SPV गठन में बाधा, संचालन में देरी

नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना क्षेत्र में चलने वाली 500 ई-बसों के संचालन में अभी समय लगेगा। नोएडा प्राधिकरण और यमुना प्राधिकरण ने SPV के लिए मंजूरी दे दी है, लेकिन ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण का जवाब अभी तक नहीं आया। इस कारण प्रोजेक्ट रुका हुआ है।

एसपीवी गठन के तहत नोएडा, ग्रेटर नोएडा और YEDA का इक्विटी योगदान क्रमशः 48%, 26% और 26% होगा। बसों का संचालन “जीबीन ग्रीन ट्रांसपोर्ट लिमिटेड” कंपनी करेगी। कंपनी में तीन प्राधिकरणों के सीईओ और एनटीसी डायरेक्टर के रूप में शामिल होंगे, जबकि एसीईओ सब्सक्राइबर होंगे।

नोएडा में 300 बसें, ग्रेटर नोएडा में 100 और YEDA में 100 बसें चलेंगी। संचालन जीसीसी मॉडल के तहत होगा, जिसमें ट्रैवल टाइम मोबिलिटी इंडिया 9 मीटर लंबी बसें और डेलबस मोबिलिटी 12 मीटर लंबी बसें चलाएगी।

प्रोजेक्ट का कुल खर्च 675 करोड़ है, जिसमें ई-बस, फास्ट चार्जर, प्लांट, इक्विपमेंट और डिपो मेंटेनेंस शामिल है। कंपनी को 12 साल तक सालाना प्रति बस 72,000 किमी चलाने की जिम्मेदारी होगी।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें