Noida Accident: गड्ढे में डूबने से छात्र की दर्दनाक मौत, एग्जाम के बाद दोस्तों संग गया था पिकनिक पर

Noida Accident: गड्ढे में डूबने से छात्र की दर्दनाक मौत, एग्जाम के बाद दोस्तों संग गया था पिकनिक पर

नोएडा में एक दर्दनाक हादसे में पानी से भरे गड्ढे में डूबने से एक छात्र की मौत हो गई। छात्र अपने एग्जाम खत्म होने के बाद दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने गया था, जहां यह हादसा हो गया। घटना थाना सेक्टर-126 क्षेत्र के सेक्टर-94 के पास बुधवार को हुई।

जानकारी के अनुसार, मृतक छात्र अपने तीन दोस्तों के साथ पानी से भरे गड्ढे में नहा रहा था। इसी दौरान वह अचानक गहराई में चला गया और डूबने लगा। उसके दोस्तों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन वे सफल नहीं हो सके। इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और छात्र को पानी से बाहर निकालकर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई और परिजनों में कोहराम मच गया।

डीसीपी साद मियां खान ने बताया कि मृतक छात्र और उसके साथी एमिटी यूनिवर्सिटी के छात्र बताए जा रहे हैं। प्रारंभिक जांच में यह मामला डूबने से हुई मौत का लग रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।

इस घटना के बाद इलाके में गहरे और खुले गड्ढों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि ऐसे असुरक्षित पानी भरे गड्ढे लगातार हादसों का कारण बन रहे हैं, लेकिन संबंधित एजेंसियों द्वारा इनकी घेराबंदी या सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं किए जा रहे हैं।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img