राज्यउत्तर प्रदेश

Noida: रेडिसन ब्लू होटल के पास मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, पुलिस जांच में जुटी

Noida: रेडिसन ब्लू होटल के पास मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, पुलिस जांच में जुटी

नोएडा के सेक्टर-55 स्थित रेडिसन ब्लू होटल के पास बृहस्पतिवार सुबह एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही सेक्टर-58 कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

कोतवाली प्रभारी अमित तोमर ने बताया कि शव खोड़ा तिराहे से सेक्टर-57 जाने वाली सर्विस रोड के किनारे फुटपाथ पर मिला। मृतक की उम्र लगभग 48 वर्ष बताई जा रही है।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मृतक फुटपाथ पर ही रहता था और शराब पीने का आदी था। हालांकि उसकी पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के क्षेत्र में पूछताछ कर मृतक की पहचान करने का प्रयास कर रही है।

पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा। फिलहाल मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है।

Related Articles

Back to top button