Noida News: ब्राह्मण विरोधी बयान पर सपा नेता राजकुमार भाटी के खिलाफ FIR दर्ज

Noida News: ब्राह्मण विरोधी बयान पर सपा नेता राजकुमार भाटी के खिलाफ FIR दर्ज

Noida के Sector 24 Police Station में Rajkumar Bhati के खिलाफ जातिगत टिप्पणी को लेकर प्राथमिकी दर्ज की गई है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता पर ब्राह्मण समाज के खिलाफ कथित आपत्तिजनक बयान देने का आरोप लगाया गया है।

शिकायतकर्ता Sushil Kumar ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि राजकुमार भाटी द्वारा ब्राह्मण समाज को लेकर की गई टिप्पणी से समाज के लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं। शिकायत में आरोप लगाया गया कि इस बयान से सामाजिक सौहार्द बिगड़ने की स्थिति पैदा हुई।

बताया जा रहा है कि यह विवाद 5 मई को दिल्ली स्थित जवाहर भवन में दिए गए बयान के बाद शुरू हुआ। बयान सामने आने के बाद सोशल मीडिया और स्थानीय स्तर पर राजकुमार भाटी का विरोध शुरू हो गया। इस दौरान कई लोगों ने Akhilesh Yadav पर भी निशाना साधा।

मामले को लेकर मंगलवार को Dadri के ब्रह्मपुरी इलाके में एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें सामाजिक और धार्मिक संगठनों से जुड़े लोगों ने बयान पर नाराजगी जताई। बैठक में शामिल लोगों ने इसे समाज में विभाजन पैदा करने वाला और सामाजिक सौहार्द को नुकसान पहुंचाने वाला बयान बताया।

बैठक में Parmanand Sharma, Kapil Sharma, Sudhir Vats, Sanjay Sharma समेत कई लोग मौजूद रहे। इसके अलावा Rashtriya Parshuram Parishad, Parshuram Swabhiman Sena और Rashtriya Brahmin Mahasabha से जुड़े लोगों ने भी पुलिस को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है।

विवाद बढ़ने के बाद राजकुमार भाटी ने अपने बयान को लेकर ब्राह्मण समाज और आम लोगों से माफी भी मांगी है। हालांकि, मामले को लेकर राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर विवाद अभी भी जारी है।

पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है।

Hot this week

Ghaziabad : इंदिरापुरम में बंगाली समाज का दुर्गा पूजा उत्सव, सातवें वर्ष में प्रवेश

Ghaziabad : इंदिरापुरम बंगाली कल्चरल सोसाइटी की ओर से...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img