Noida New DCP: नोएडा में 5 अफसरों के हुए तबादले, प्रशासनिक बदलाव के बाद जिम्मेदारियों में बदलाव

Noida New DCP: नोएडा में 5 अफसरों के हुए तबादले, प्रशासनिक बदलाव के बाद जिम्मेदारियों में बदलाव

रिपोर्ट: अमर सैनी

Noida New DCP: कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के निर्देश पर नोएडा पुलिस विभाग में अधिकारियों के कार्यों में महत्वपूर्ण बदलाव किया गया है। इस बदलाव के तहत राजीव नारायण मिश्र को जॉइंट कमिश्नर लॉ एन ऑर्डर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, रामबदन सिंह को डीसीपी नोएडा से अपर पुलिस आयुक्त यातायात का अतिरिक्त दायित्व सौंपा गया है। यमुना प्रसाद को एक और मौका देते हुए डीसीपी लाइन से हटाकर डीसीपी नोएडा बनाया गया है। इसी तरह, रविशंकर निम को डीसीपी हेड क्वार्टर के साथ-साथ अतिरिक्त प्रभार डीसीपी लाइन के दायित्वों का निर्वाहन करने का जिम्मा सौंपा गया है।

इसके अलावा, प्रीति यादव को डीसीपी साइबर के साथ-साथ डीसीपी महिला सुरक्षा का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। यह प्रशासनिक बदलाव नोएडा पुलिस के कार्यों में दक्षता और प्रशासनिक जरूरतों को ध्यान में रखते हुए किए गए हैं। इन बदलावों से सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने और जिम्मेदारियों को सही दिशा में लागू करने का प्रयास किया गया है।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

Hot this week

Lucknow : यूपी में ‘रूल ऑफ माफिया’ मिटाकर स्थापित किया ‘रूल ऑफ लॉ’- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img