Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

Noida: YEIDA सेक्टर-8D में नीनजस इलेक्ट्रिक को 20 हजार वर्ग मीटर का मेगा प्लॉट, ईवी और सोलर मैन्युफैक्चरिंग को मिलेगा बड़ा बढ़ावा

Noida: YEIDA सेक्टर-8D में नीनजस इलेक्ट्रिक को 20 हजार वर्ग मीटर का मेगा प्लॉट, ईवी और सोलर मैन्युफैक्चरिंग को मिलेगा बड़ा बढ़ावा

नोएडा। ‘मेक इन इंडिया’ अभियान को मजबूती देते हुए यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (YEIDA) ने इलेक्ट्रिक व्हीकल और नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र में काम करने वाली नीनजस इलेक्ट्रिक को बड़ी सौगात दी है। प्राधिकरण ने YEIDA सेक्टर-8D में 20,000 वर्ग मीटर के मेगा औद्योगिक प्लॉट के लिए कंपनी को लेटर ऑफ इंटेंट (LOI) जारी किया है। इस प्लॉट पर नीनजस इलेक्ट्रिक की अत्याधुनिक विनिर्माण इकाई स्थापित की जाएगी, जहां इलेक्ट्रिक वाहनों से जुड़ी उन्नत तकनीक और सोलर एनर्जी स्टोरेज उत्पादों का निर्माण किया जाएगा।

यह मेगा प्लॉट नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के नजदीक विकसित हो रहे ईवी क्लस्टर के केंद्र में स्थित है। इस लोकेशन के कारण कंपनी को लॉजिस्टिक्स, एक्सपोर्ट और ट्रांसपोर्टेशन में बड़ा फायदा मिलेगा। एयरपोर्ट, यमुना एक्सप्रेसवे और प्रस्तावित औद्योगिक कॉरिडोर की बेहतर कनेक्टिविटी से यहां तैयार होने वाले उत्पादों को देश और विदेश दोनों बाजारों तक आसानी से पहुंचाया जा सकेगा।

इस परियोजना के तहत नीनजस इलेक्ट्रिक बड़े पैमाने पर ऑनबोर्ड ईवी चार्जर्स और सोलर पावर बैंक का निर्माण करेगी। इन उत्पादों के जरिए इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए हाई-कैपेसिटी पावर इलेक्ट्रॉनिक्स की घरेलू सप्लाई चेन को मजबूत किया जाएगा। इससे भारत को इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक और मजबूत कदम माना जा रहा है।

यमुना प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) श्री राकेश कुमार सिंह ने नीनजस इलेक्ट्रिक के प्रबंध निदेशक श्री विनीत गुप्ता को औपचारिक रूप से लेटर ऑफ इंटेंट सौंपा। इस अवसर पर यमुना प्राधिकरण के अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी श्री शैलेंद्र भाटिया समेत प्राधिकरण और कंपनी के कई वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।

इस मेगा परियोजना में नीनजस इलेक्ट्रिक करीब 169 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। इस निवेश से न केवल औद्योगिक विकास को गति मिलेगी, बल्कि स्थानीय स्तर पर बड़ी संख्या में रोजगार के अवसर भी पैदा होंगे। इंजीनियरिंग, तकनीकी स्टाफ, मैन्युफैक्चरिंग और सपोर्ट सेवाओं से जुड़े युवाओं को इस यूनिट से प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिलने की संभावना है।

कंपनी इस यूनिट में भारतीय परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए विश्वस्तरीय उत्पादों के निर्माण पर विशेष फोकस करेगी। यहां 2-व्हीलर, 3-व्हीलर और लाइट कमर्शियल व्हीकल्स (LCV) के लिए उच्च गुणवत्ता वाले, हाई IP-रेटेड ऑनबोर्ड चार्जर्स तैयार किए जाएंगे। इसके साथ ही अत्याधुनिक सोलर पावर बैंक सिस्टम भी विकसित किए जाएंगे, जो घरों, छोटे व्यवसायों और इलेक्ट्रिक मोबिलिटी सेक्टर में ऊर्जा आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देंगे।

YEIDA के सीईओ श्री राकेश कुमार सिंह के नेतृत्व में यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र को तेजी से इलेक्ट्रिक वाहन और ग्रीन एनर्जी उद्योग के बड़े हब के रूप में विकसित किया जा रहा है। नीनजस इलेक्ट्रिक को दिया गया यह मेगा प्लॉट उसी रणनीति का हिस्सा है, जिसके जरिए ग्रेटर नोएडा और यमुना प्राधिकरण क्षेत्र को भविष्य का ईवी और रिन्यूएबल एनर्जी मैन्युफैक्चरिंग सेंटर बनाने का लक्ष्य रखा गया है। विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले समय में इस तरह की परियोजनाओं से उत्तर प्रदेश देश के ईवी मैप पर और मजबूत स्थिति में नजर आएगा।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Tirthankar Sarkar

संबंधित खबरें