Noida Minor Photo Viral Case: इंस्टाग्राम पर किशोरी की फोटो वायरल, आरोपी पर केस दर्ज

Noida Minor Photo Viral Case: इंस्टाग्राम पर किशोरी की फोटो वायरल, आरोपी पर केस दर्ज

Noida के थाना फेज-3 क्षेत्र में एक नाबालिग किशोरी की आपत्तिजनक तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल करने का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़िता के पिता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, पीड़ित परिवार मूल रूप से Bihar का रहने वाला है और वर्तमान में नोएडा के सेक्टर-66 क्षेत्र में किराये के मकान में रहता है। पीड़िता के पिता एक निजी कंपनी में नौकरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं।

शिकायत में बताया गया है कि उनकी 13 वर्षीय बेटी की आपत्तिजनक तस्वीरें Nawada निवासी एक युवक द्वारा अपनी इंस्टाग्राम आईडी के जरिए वायरल की जा रही हैं। इस घटना की जानकारी मिलने पर परिवार में हड़कंप मच गया और रिश्तेदारों व परिचितों के बीच भी नाराजगी फैल गई।

पीड़िता के पिता ने आरोपी से संपर्क कर उसे ऐसा न करने के लिए कहा, लेकिन आरोपी ने उल्टा गाली-गलौज की और धमकी दी कि यदि शिकायत की गई तो वह और फोटो-वीडियो वायरल कर परिवार को बदनाम कर देगा।

पुलिस के अनुसार, शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपी की पहचान कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। साथ ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से संबंधित जानकारी जुटाई जा रही है, ताकि कंटेंट को हटवाया जा सके और आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जा सके।

यह मामला एक बार फिर सोशल मीडिया के दुरुपयोग और नाबालिगों की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता खड़ी करता है।

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img