Noida: मेडिकल डिवाइस पार्क में निवेश के लिए नई योजना, 22 भूखंडों के लिए आवेदन 12 जनवरी से

Noida: मेडिकल डिवाइस पार्क में निवेश के लिए नई योजना, 22 भूखंडों के लिए आवेदन 12 जनवरी से

नोएडा। यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में विकसित किए जा रहे मेडिकल डिवाइस पार्क में निवेश के इच्छुक कंपनियों के लिए एक बड़ा अवसर सामने आया है। यीडा सिटी के सेक्टर-28 में 350 एकड़ में उत्तर भारत का पहला मेडिकल डिवाइस पार्क विकसित किया जा रहा है, जो सभी आधुनिक सुविधाओं से युक्त होगा और चिकित्सा उपकरण निर्माण कंपनियों के लिए विशेष रूप से डिजाइन किया गया है।

प्राधिकरण ने यहां 22 अलग-अलग आकार के भूखंडों की योजना तैयार की है। इनमें सबसे ज्यादा 11 भूखंड 1000 वर्गमीटर के, 9 भूखंड 2100 वर्गमीटर के और 2 भूखंड 5940 वर्गमीटर के हैं। आवेदन प्रक्रिया 12 जनवरी से शुरू होगी और अंतिम तारीख 11 फरवरी है। अब तक पार्क में 101 भूखंड आवंटित किए जा चुके हैं, जिनमें से एक कंपनी सक्रिय रूप से संचालन कर रही है और बाकी को मौके पर कब्जा दिया जा चुका है। प्राधिकरण का उद्देश्य देश और विदेश की बड़ी कंपनियों को इस पार्क में निवेश करने के लिए आकर्षित करना है।

मेडिकल डिवाइस पार्क में निवेशकों को आधुनिक और उच्च तकनीकी सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। इनमें कॉमन टूलिंग रूम, 3डी डिवाइजन, रैपिड प्रोटोटाइपिंग एंड टूलिंग मेकाट्रोनिक जोन, इलेक्ट्रॉनिक एसेंबली फैसिलिटी, एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिस ब्लॉक, एक्सपोर्ट एंड प्रमोशन एंड इंक्यूबेशन सेंटर, कॉमन ऑफिस कॉम्प्लेक्स, शोरूम, सेंट्रल वेयरहाउस, इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम एंड डिजाइन फैसिलिटी और सेंसर टेस्टिंग जैसी अत्याधुनिक सुविधाएं शामिल हैं। प्राधिकरण ने इन सभी सुविधाओं के निर्माण पर तेजी से काम शुरू कर दिया है।

निवेशकों और उद्यमियों के लिए यह पार्क सिर्फ उत्पादन का केंद्र नहीं बल्कि निर्यात को बढ़ावा देने का माध्यम भी बनेगा। उत्तर प्रदेश सरकार ने इसके लिए विस्तृत कार्ययोजना तैयार की है। लॉजिस्टिक्स और बेहतर कनेक्टिविटी सुनिश्चित करने के साथ ही मेडिकल डिवाइस के उत्पादन और निर्यात को प्रोत्साहित करने के लिए एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल-मेडिकल डिवाइस (ईपीसी-एमडी) के लिए मोबाइल ऐप बेस्ड डिजिटल आईटी सेटअप की प्रक्रिया भी तैयार की जा रही है।

इस पार्क से न केवल निवेशकों को लाभ होगा बल्कि उत्तर प्रदेश में मेडिकल डिवाइस उद्योग का विकास होगा और रोजगार के अवसर भी सृजित होंगे।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

Hot this week

Gorakhpur : गुरु गोरखनाथ का पूजन कर विजयादशमी शोभायात्रा निकालेंगे गोरक्षपीठाधीश्वर

Gorakhpur : विजयादशमी (दशहरा) का पावन पर्व गोरक्षपीठ की...

Varanasi : एयर शो के लिए संवर रही काशी, दीवारों पर उकेरी जा रही गंगा घाटों की छटा

Varanasi : प्रस्तावित एयर शो के मद्देनजर योगी सरकार...

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Topics

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img