Noida International Airport: नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर गूंजे वैदिक मंत्र, उड़ानों की शुरुआत से पहले हुआ विशेष हवन

Noida International Airport: नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर गूंजे वैदिक मंत्र, उड़ानों की शुरुआत से पहले हुआ विशेष हवन

नोएडा। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से वाणिज्यिक उड़ानों की शुरुआत से पहले गुरुवार को एयरपोर्ट परिसर में विशेष धार्मिक अनुष्ठान और हवन का आयोजन किया गया। एयरपोर्ट के सफल संचालन, प्रदेश की समृद्धि और क्षेत्र के विकास की कामना के साथ आयोजित इस कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और एयरपोर्ट प्रबंधन के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। हवन के दौरान पूरे परिसर में वैदिक मंत्रोच्चार की गूंज सुनाई दी और वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा से भर गया।

जानकारी के अनुसार, नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से 15 जून को पहली वाणिज्यिक उड़ान संचालित की जाएगी। निर्धारित कार्यक्रम के तहत पहला यात्री विमान लखनऊ से यात्रियों को लेकर सुबह एयरपोर्ट पहुंचेगा और इसके बाद वापस लखनऊ के लिए रवाना होगा। इसी ऐतिहासिक शुरुआत से पहले एयरपोर्ट के टर्मिनल फोरकोर्ट एरिया (ईस्ट साइड) में विधि-विधान से हवन और पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में जेवर के विधायक धीरेन्द्र सिंह, यमुना प्राधिकरण और एयरपोर्ट प्रबंधन के अधिकारी मौजूद रहे। वैदिक रीति-रिवाजों के अनुसार आयोजित हवन में एयरपोर्ट के सुरक्षित, सुचारु और सफल संचालन के साथ-साथ क्षेत्र की उन्नति और लोगों की खुशहाली की प्रार्थना की गई।

इस अवसर पर जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने कहा कि नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट केवल एक हवाई अड्डा नहीं, बल्कि उत्तर प्रदेश के विकास, निवेश, रोजगार और वैश्विक पहचान का नया प्रतीक बनने जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह केंद्र और राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी परियोजनाओं में से एक है, जो पश्चिमी उत्तर प्रदेश के आर्थिक और औद्योगिक विकास को नई दिशा देगी।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश लगातार विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है और नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट इसी विकास यात्रा का एक महत्वपूर्ण अध्याय है। एयरपोर्ट के संचालन से जेवर और आसपास के क्षेत्रों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिलेगी, साथ ही रोजगार और निवेश के नए अवसर भी पैदा होंगे।

गौरतलब है कि एयरपोर्ट के संचालन की तैयारियां अंतिम चरण में हैं और आगामी दिनों में यात्री सेवाओं के साथ क्षेत्र की कनेक्टिविटी और आर्थिक गतिविधियों में भी उल्लेखनीय वृद्धि देखने को मिल सकती है। एयरपोर्ट के शुरू होने से नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना प्राधिकरण क्षेत्र के विकास को नई रफ्तार मिलने की उम्मीद है।

Hot this week

Gorakhpur : सरकार का संकल्प, हर नागरिक के जीवन में हो सुगमता- सीएम योगी

Gorakhpur : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विकास...

Lucknow : सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में एक बार फिर रामपुर ने मारी बाजी

Lucknow : योगी सरकार द्वारा पिछले साढ़े नौ वर्षों...

Topics

Gorakhpur : सरकार का संकल्प, हर नागरिक के जीवन में हो सुगमता- सीएम योगी

Gorakhpur : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विकास...

Lucknow : सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में एक बार फिर रामपुर ने मारी बाजी

Lucknow : योगी सरकार द्वारा पिछले साढ़े नौ वर्षों...

Noida : मूसलाधार बारिश के बीच नोएडा एयरपोर्ट की तत्परता, 30 मिनट में जलभराव दूर

Noida : उत्तर प्रदेश के जेवर स्थित नोएडा अंतरराष्ट्रीय...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img