Noida: नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट क्षेत्र नो ड्रोन फ्लाई ज़ोन घोषित, ड्रोन और UAV उड़ाने पर पूर्ण प्रतिबंध

Noida: नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट क्षेत्र नो ड्रोन फ्लाई ज़ोन घोषित, ड्रोन और UAV उड़ाने पर पूर्ण प्रतिबंध

रिपोर्ट: अमर सैनी

ग्रेटर नोएडा के जेवर में निर्माणाधीन नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट क्षेत्र को नो ड्रोन फ्लाई ज़ोन घोषित कर दिया गया है। एयरपोर्ट की सुरक्षा और वायु क्षेत्र की निगरानी को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने ड्रोन और अन्य अनमैन्ड एरियल व्हीकल के उड़ान पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया है। यह प्रतिबंध भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण अधिनियम 1934 के तहत लगाया गया है। आदेश के अनुसार, यदि कोई व्यक्ति या संस्था हवाई अड्डे क्षेत्र में ड्रोन या UAV उड़ाते हुए पाए जाते हैं तो उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्यवाही की जाएगी।

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के जल्द शुरू होने की तैयारियों के बीच सुरक्षा प्रक्रिया को लगातार मजबूत किया जा रहा है ताकि किसी भी संभावित खतरे को समय रहते रोका जा सके। इस बारे में जानकारी देते हुए मनीष कुमार मिश्रा, एडिशनल डीसीपी जेवर एयरपोर्ट सुरक्षा ने बताया कि एयरपोर्ट का वायु क्षेत्र संवेदनशील है और सुरक्षा मानकों के अनुरूप ही इस तरह का कदम उठाया गया है। अधिकारी ने जनता से भी अपील की है कि वह आदेशों का पालन करें और ड्रोन उड़ाने से बचें ताकि निर्माणाधीन एयरपोर्ट और उसके आसपास की सुरक्षा में कोई बाधा उत्पन्न न हो।

Hot this week

Lucknow : दुर्गा पंडालों में सुरक्षा की हो समुचित व्यवस्था- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के...

Lucknow : ज्ञान, संस्कार और समावेशन से विद्यालयों का भविष्य संवारेगी योगी सरकार

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Lucknow : विंध्याचल में पर्यटन का तेजी से विस्तार कर रही योगी सरकार

Lucknow : विंध्याचल में धार्मिक पर्यटन का दायरा मां...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img