Noida: नोएडा में युवक ने साड़ी पहनकर पुलिसकर्मी संग बनाई अश्लील रील, वीडियो वायरल होने पर जांच शुरू

Noida: नोएडा में युवक ने साड़ी पहनकर पुलिसकर्मी संग बनाई अश्लील रील, वीडियो वायरल होने पर जांच शुरू

रिपोर्ट: अमर सैनी

नोएडा से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवक ने महिला के कपड़े पहनकर अश्लील अंदाज में नृत्य किया और एक पुलिसकर्मी के साथ मिलकर सोशल मीडिया पर रील बना डाली। यह वीडियो नोएडा के सेक्टर-95 स्थित राष्ट्रीय दलित प्रेरणा स्थल पर शूट किया गया है, जो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो को लेकर लोगों में आक्रोश है और वे पुलिस से कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक युवक साड़ी पहनकर नाच रहा है और उसके साथ एक पुलिसकर्मी भी मौजूद है, जिससे प्रतीत होता है कि यह रील किसी पुलिसकर्मी की मौजूदगी में बनाई गई है। वीडियो की लोकेशन को लेकर बताया जा रहा है कि यह राष्ट्रीय दलित प्रेरणा स्थल है, जो एक सम्मानजनक स्मारक स्थल है और दलित महापुरुषों की प्रेरणा का प्रतीक माना जाता है।

सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल होने के बाद कई यूज़र्स ने तीखी प्रतिक्रिया दी है और इस हरकत को न सिर्फ अशोभनीय बताया है, बल्कि राष्ट्रीय स्मारक के सम्मान को ठेस पहुंचाने वाला बताया है। वीडियो में अश्लीलता और वर्दीधारी व्यक्ति की मौजूदगी ने मामले को और संवेदनशील बना दिया है। घटना का संज्ञान लेते हुए नोएडा पुलिस ने तुरंत जांच के आदेश दिए हैं। डीसीपी नोएडा जोन ने एसीपी-2 नोएडा जोन को मामले की गहन जांच कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। पुलिस ने बयान जारी कर कहा है कि युवक की पहचान की जा रही है और वीडियो की सभी तकनीकी और भौगोलिक जानकारियों को खंगाला जा रहा है।

नोएडा थाना फेस-1 क्षेत्र का यह मामला अब प्रशासन के लिए भी गंभीर विषय बन गया है, क्योंकि यह रील राष्ट्रीय महत्व के स्थल पर शूट की गई है। पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि वीडियो में दिख रहा पुलिसकर्मी वास्तविक पुलिसकर्मी है या कोई वर्दी पहनकर रील बनाने वाला व्यक्ति। फिलहाल वीडियो की सत्यता, उसमें शामिल व्यक्तियों की पहचान और उनकी मंशा को लेकर पुलिस गहन जांच कर रही है।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img