Noida: नोएडा में अधिसूचित जमीन पर अवैध कब्जा, पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Noida: नोएडा में अधिसूचित जमीन पर अवैध कब्जा, पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

नोएडा के फेज-तीन थाना क्षेत्र में नोएडा प्राधिकरण की अधिसूचित जमीन पर अवैध निर्माण को लेकर कार्रवाई की गई है। प्राधिकरण ने शिकायत मिलने के बाद पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है और जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों ने बताया कि बसई बाउद्दीननगर गांव में प्राधिकरण की जमीन पर कुढ़िया गढ़ी निवासी अशोक कुमार ने अवैध कब्जा करके निर्माण कार्य शुरू कर दिया था। इसके लिए अशोक कुमार को पहले भी कई बार नोटिस देकर चेतावनी दी गई थी, लेकिन उसने निर्माण कार्य रोकने से इनकार किया।

अवर अभियंता एसबी मौर्य ने पुलिस को बताया कि गढ़ी चौखंडी गांव में अमित यादव, रवि यादव और भरत यादव ने भी सेक्टर-121 स्थित प्राधिकरण की जमीन पर रात के अंधेरे में अवैध निर्माण कराया। शिकायत के अनुसार, ये लोग बार-बार चेतावनी मिलने के बाद भी निर्माण कार्य जारी रखे हुए थे। इसके अलावा गढ़ी चौखंडी गांव में विजय कुमार सिंघल द्वारा भी अवैध निर्माण किया जा रहा था। पुलिस ने सभी मामलों में एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

नोएडा प्राधिकरण ने पिछले दो सालों में अवैध कब्जा मुक्त कराने में महत्वपूर्ण काम किया है। साल 2024-25 में कुल 2,15,912 वर्ग मीटर और साल 2025-26 में 23,93,158 वर्ग मीटर भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया गया, जिसकी बाजार अनुमानित कीमत लगभग 2,745 करोड़ रुपये है। इसी दौरान पुलिस थानों में लगभग 25 एफआईआर दर्ज करवाई गईं। वर्तमान में प्राधिकरण क्षेत्र में 174 अतिक्रमणकर्ताओं के खिलाफ 527 नोटिस जारी किए जा चुके हैं। नोएडा प्राधिकरण ने टीम बनाकर अवैध निर्माण को ध्वस्त करने और शहर में अतिक्रमण मुक्त करने की योजना पर तेजी से काम करना शुरू कर दिया है।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

Hot this week

Ghaziabad : इंदिरापुरम में बंगाली समाज का दुर्गा पूजा उत्सव, सातवें वर्ष में प्रवेश

Ghaziabad : इंदिरापुरम बंगाली कल्चरल सोसाइटी की ओर से...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img