Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

Noida illegal construction: नोएडा में अवैध निर्माण पर आठ के खिलाफ मामला दर्ज, आरोपी फरार

Noida NCR News in Hindi

Noida illegal construction: नोएडा में अवैध निर्माण पर आठ के खिलाफ मामला दर्ज, आरोपी फरार

नोएडा। नगला वाजिदपुर गांव में नोएडा प्राधिकरण की अर्जित जमीन पर अवैध निर्माण करने के आरोप में एक्सप्रेसवे थाने में आठ नामजद व्यक्तियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई वर्क सर्किल-9 के अवर अभियंता हरेंद्र मलिक की शिकायत पर की गई।

अवर अभियंता हरेंद्र मलिक ने बताया कि उनके सर्किल में आने वाले नगला वाजिदपुर गांव में प्राधिकरण की अर्जित जमीन पर भंवर सिंह, राकेश, टीकम, अभिषेक, रिषभ, करनपाल और रोहित समेत आठ लोग बिना अनुमति के अवैध निर्माण कर रहे थे। उन्हें कई बार चेतावनी और नोटिस दिए जाने के बावजूद निर्माण कार्य जारी रहा।

जब पुलिस टीम मौके पर जाकर निर्माण रोकने गई, तो आरोपियों ने अभद्रता करते हुए अधिकारियों को भगा दिया और चोरी-छिपे निर्माण कार्य जारी रखा। इस अवैध निर्माण से शहर के सुनियोजित विकास पर असर पड़ रहा है और अन्य लोगों में भी अवैध निर्माण करने का हौसला बढ़ रहा है।

थाना प्रभारी ने बताया कि शिकायत पर कार्रवाई करते हुए सभी आठ नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है और उनकी तलाश जारी है। केस दर्ज होने के बाद से आरोपी फरार हैं और पुलिस उन्हें जल्द पकड़ने के लिए विशेष प्रयास कर रही है।

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Tirthankar Sarkar

संबंधित खबरें