Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : हापुड़ में कनाडा से गिफ्ट भेजने के बहाने महिला से हुई बड़ी साइबर ठगी, 14 लाख से अधिक रकम हड़पीLucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान

Noida Hospital OPD Crisis: जिम्स में घंटों इंतजार के बाद मिल रहा इलाज, मरीज परेशान

Noida NCR News in Hindi

Noida Hospital OPD Crisis: जिम्स में घंटों इंतजार के बाद मिल रहा इलाज, मरीज परेशान

नोएडा: Government Institute of Medical Sciences (जिम्स) की मेडिसिन ओपीडी में इन दिनों अव्यवस्था और डॉक्टरों की कमी के चलते मरीजों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अस्पताल में रोजाना सैकड़ों मरीज पहुंच रहे हैं, लेकिन सीमित संसाधनों के कारण इलाज के लिए घंटों इंतजार करना मजबूरी बन गया है।

मेडिसिन विभाग की ओपीडी में केवल तीन डॉक्टरों पर ही भारी संख्या में मरीजों का दबाव है, जिससे सुबह से ही लंबी कतारें लग जाती हैं। कई मरीजों को डॉक्टर से मिलने के लिए घंटों लाइन में खड़ा रहना पड़ता है, वहीं एक ही काउंटर पर परामर्श व्यवस्था होने के कारण भीड़ और अधिक बढ़ जाती है। स्थिति कई बार इतनी खराब हो जाती है कि धक्का-मुक्की जैसी नौबत भी आ जाती है।

सबसे ज्यादा दिक्कत बुजुर्गों, महिलाओं और गंभीर मरीजों को झेलनी पड़ रही है। लंबे समय तक खड़े रहने में असमर्थ बुजुर्ग मरीजों को भी लाइन में लगना पड़ रहा है, जबकि गंभीर हालत वाले मरीजों को भी सामान्य कतार में इंतजार करना पड़ता है, जिससे उनकी सेहत पर खतरा बढ़ जाता है। तीमारदारों का कहना है कि भीड़ को नियंत्रित करने के लिए अस्पताल में कोई प्रभावी सिस्टम नजर नहीं आता।

इस मामले में जिम्स के निदेशक ब्रिगेडियर डॉ. राकेश कुमार गुप्ता ने कहा कि हर सोमवार को अस्पताल में अपेक्षाकृत अधिक भीड़ रहती है और गर्मियों के मौसम में मरीजों की संख्या और बढ़ जाती है। इसके बावजूद अस्पताल प्रशासन सभी मरीजों को समय पर इलाज देने का प्रयास कर रहा है, ताकि किसी को भी स्वास्थ्य सेवाओं से वंचित न रहना पड़े।

अस्पताल की यह स्थिति स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रही है, जहां बढ़ती मरीज संख्या के मुकाबले संसाधनों और डॉक्टरों की उपलब्धता को लेकर सुधार की जरूरत महसूस की जा रही है।

Himachal Pradesh: अनुकंपा नियुक्ति की प्रतीक्षा कर रहे 202 पात्र आवेदकों को नए वर्ष का तोहफा, मुख्यमंत्री सुक्खू का बड़ा फैसला

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें