Saturday, 24 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Ayodhya : योगी सरकार के मार्गदर्शन में अयोध्या में जगमगाएंगे 30 लाख से अधिक दीप, नया कीर्तिमान रचने की तैयारीAyodhya : दीपोत्सव-2026 से पहले निखरेगी रामनगरी की भव्यता, प्रमुख मार्गों के सौंदर्यीकरण में जुटा लोक निर्माण विभागLucknow : 26 अक्टूबर को धूमधाम से महर्षि वाल्मीकि जयंती मनाएगी योगी सरकारMathura : वृंदावन में गंगा नृत्य नाटिका के साथ ब्रजरज उत्सव की सांस्कृतिक गतिविधियों का शुभारंभNew Delhi : दिल्ली क्वीन ब्यूटी पेजेंट 2026 का आयोजन, मुस्कान सेन बनीं विजेताChandigarh : दिल्ली एयरपोर्ट के अधिकारियों ने ऊपर से दबाव का हवाला देकर मुझे 2 घंटे तक रोककर रखा- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मानChandigarh : वोट-चोरी’ लोकतंत्र के लिए गंभीर खतरा; एसआईआर को तुरंत रद्द किया जाए- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मानTiger Shroff Firing Case: सलमान खान और रणबीर कपूर के घरों की रेकी का दावा, टाइगर पर फायरिंग के बाद बॉलीवुड की सुरक्षा बढ़ाने की मांग

Noida Health Update: नोएडा में पहली एडवांस्ड बर्न केयर यूनिट शुरू, गंभीर मरीजों को मिलेगा बेहतर इलाज

Noida Health Update: नोएडा में पहली एडवांस्ड बर्न केयर यूनिट शुरू, गंभीर मरीजों को मिलेगा बेहतर इलाज

नोएडा के स्वास्थ्य क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि जुड़ गई है। सेक्टर-70 स्थित SRS Multispeciality Hospital में शहर की पहली एडवांस्ड बर्न केयर यूनिट का शुभारंभ किया गया है। यह यूनिट अस्पताल के आठवें स्थापना दिवस के मौके पर शुरू की गई, जिससे अब गंभीर रूप से झुलसे मरीजों को अत्याधुनिक इलाज की सुविधा यहीं उपलब्ध हो सकेगी।

यूनिट के उद्घाटन से पहले विधिवत हवन-पूजा की गई और इसके बाद आधुनिक सुविधाओं से लैस इस केंद्र को मरीजों के लिए समर्पित किया गया। इस बर्न केयर यूनिट की जिम्मेदारी मेडिकल डायरेक्टर डॉ. रितु सिंह को सौंपी गई है, जिन्हें बर्न, प्लास्टिक और रिकंस्ट्रक्टिव सर्जरी के क्षेत्र में व्यापक अनुभव हासिल है।

छह बेड की इस विशेष यूनिट में अत्याधुनिक उपकरण और तकनीकों का इस्तेमाल किया जाएगा। यहां गंभीर रूप से झुलसे मरीजों को एडवांस्ड सर्जिकल ट्रीटमेंट, रिकंस्ट्रक्टिव सर्जरी और बेहतर वाउंड केयर की सुविधाएं मिलेंगी। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, इस यूनिट का मुख्य उद्देश्य ऐसे मरीजों को समय पर सुरक्षित और उच्च गुणवत्ता का इलाज उपलब्ध कराना है, ताकि उनकी जान बचाई जा सके और वे जल्द से जल्द सामान्य जीवन में लौट सकें।

अस्पताल में पहले से ही बर्न केयर के साथ इमरजेंसी सेवाएं, आईसीयू, ट्रॉमा सेंटर, ब्लड बैंक, पैथोलॉजी, रेडियोलॉजी और फार्मेसी जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं। अब इस एडवांस्ड यूनिट के शुरू होने से नोएडा और आसपास के इलाकों के मरीजों को दिल्ली या अन्य शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा।

स्वास्थ्य विशेषज्ञों का मानना है कि इस तरह की सुविधाओं का स्थानीय स्तर पर उपलब्ध होना बेहद महत्वपूर्ण है, क्योंकि बर्न के मामलों में शुरुआती कुछ घंटे इलाज के लिए सबसे ज्यादा अहम होते हैं। समय पर सही इलाज मिलने से मरीज की जान बचने की संभावना कई गुना बढ़ जाती है।

अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि उनका लक्ष्य केवल इलाज करना ही नहीं, बल्कि मरीजों को पूरी तरह स्वस्थ करके उन्हें दोबारा सामान्य जीवन जीने लायक बनाना है। यह नई यूनिट नोएडा के हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर को और मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Tirthankar Sarkar

संबंधित खबरें