Drug Trafficking: नोएडा में हिस्ट्रीशीटर मोहित अवाना गिरफ्तार, पांच किलो से अधिक गांजा बरामद

Drug Trafficking: नोएडा में हिस्ट्रीशीटर मोहित अवाना गिरफ्तार, पांच किलो से अधिक गांजा बरामद

नोएडा के सेक्टर-126 थाना पुलिस ने गांजा तस्करी के आरोप में हिस्ट्रीशीटर मोहित अवाना को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से पांच किलो 150 ग्राम गांजा और 700 रुपये नकद बरामद करने का दावा किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी दिल्ली से गांजा लाकर नोएडा में बेचता था। उसके खिलाफ हत्या, लूट, चोरी, अपहरण और गैंगस्टर एक्ट समेत विभिन्न गंभीर धाराओं में करीब 30 मुकदमे दर्ज होने की जानकारी सामने आई है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर उसके आपराधिक नेटवर्क और अन्य संभावित साथियों के बारे में जानकारी जुटा रही है।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी की पहचान असगरपुर गांव निवासी 30 वर्षीय मोहित अवाना के रूप में हुई है। वह सेक्टर-126 थाने का हिस्ट्रीशीटर है। पुलिस ने उसे साईं मंदिर जाने वाले कट के पास से गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने कथित तौर पर बताया कि वह दिल्ली में अलग-अलग लोगों से गांजा खरीदकर नोएडा लाता था। इसके बाद वह शहर में आने-जाने वाले लोगों और झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले मजदूरों को गांजा बेचता था। आरोपी गांजे को छोटे और बड़े पैकेटों में बांटकर बेचता था और इससे होने वाली कमाई से अपना खर्च चलाता था। पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ वर्ष 2015 से आपराधिक मामले दर्ज होने शुरू हुए थे। उसके खिलाफ छिनैती, लूट, चोरी, हत्या के प्रयास, अपहरण, अवैध हथियार रखने, नशीले पदार्थों की तस्करी और गैंगस्टर एक्ट समेत विभिन्न मामलों में मुकदमे दर्ज हैं। वर्ष 2024 में भी उसके खिलाफ हत्या से संबंधित मामला दर्ज होने की जानकारी दी गई है। इसके अलावा वर्ष 2026 में आबकारी अधिनियम और एनडीपीएस एक्ट के तहत भी उसके खिलाफ मुकदमे दर्ज बताए गए हैं। पुलिस अब यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आरोपी गांजा कहां से प्राप्त करता था और इस कथित तस्करी में उसके साथ अन्य कौन-कौन लोग शामिल हैं।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img