Noida GST Awareness Seminar: अधिकारियों ने उद्यमियों की जीएसटी से जुड़ी समस्याओं का किया समाधान

Noida GST Awareness Seminar: अधिकारियों ने उद्यमियों की जीएसटी से जुड़ी समस्याओं का किया समाधान

नोएडा के सेक्टर-6 स्थित नोएडा एंटरप्रेन्योर्स एसोसिएशन (एनईए) भवन में सोमवार को जीएसटी विभाग के सहयोग से जागरूकता और संवाद सेमिनार का आयोजन किया गया। इस सेमिनार का उद्देश्य उद्यमियों को जीएसटी से जुड़े नियमों, प्रक्रियाओं और व्यावहारिक दिक्कतों की जानकारी देना और उनकी समस्याओं का मौके पर समाधान करना रहा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में उद्यमियों ने भाग लिया और जीएसटी रिटर्न, नोटिस, इनपुट टैक्स क्रेडिट, ऑडिट और तकनीकी पोर्टल से संबंधित सवाल रखे।

जीएसटी विभाग के अधिकारियों ने प्रत्येक समस्या को विस्तार से समझते हुए समाधान सुझाए और भविष्य में त्रुटियों से बचने के उपाय भी बताए। सेमिनार में अपर आयुक्त राज्यकर गौतमबुद्ध नगर संदीप भागिया, संयुक्त आयुक्त योगेश कुमार विजय, संयुक्त आयुक्त कौशलेंद्र कुमार राय और उपायुक्त शिव सहाय विशेष रूप से उपस्थित रहे। अधिकारियों ने कहा कि जीएसटी व्यवस्था को सरल और पारदर्शी बनाने के लिए विभाग लगातार प्रयास कर रहा है और ईमानदारी से कारोबार करने वाले उद्यमियों को हरसंभव सहयोग दिया जाएगा। उन्होंने उद्यमियों से समय पर रिटर्न दाखिल करने और सही जानकारी देने की अपील की, ताकि अनावश्यक नोटिस और विवाद से बचा जा सके। एनईए अध्यक्ष विपिन कुमार मल्हन ने अपने संबोधन में कहा कि जीएसटी विभाग और उद्यमी एक-दूसरे के पूरक हैं और दोनों के सहयोग से ही औद्योगिक विकास संभव है।

उन्होंने स्पष्ट किया कि एनईए ईमानदारी से काम करने वाले उद्यमियों के साथ खड़ा है, लेकिन किसी भी प्रकार के गलत कार्य में लिप्त उद्यमी का न तो समर्थन किया जाएगा और न ही किसी तरह की सिफारिश की जाएगी। कार्यक्रम के दौरान उद्यमियों ने इस प्रकार के संवाद सेमिनार को बेहद उपयोगी बताया और कहा कि इससे न केवल समस्याओं का समाधान होता है, बल्कि विभाग और उद्योग जगत के बीच भरोसा भी मजबूत होता है। इस अवसर पर एनईए के महासचिव वीके सेठ, सचिव एवं जीएसटी कमेटी के चेयरमैन आलोक कुमार गुप्ता, उपाध्यक्ष सुधीर श्रीवास्तव सहित कई वरिष्ठ उद्यमी और उद्योग प्रतिनिधि मौजूद रहे।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Hot this week

Lucknow : दुर्गा पंडालों में सुरक्षा की हो समुचित व्यवस्था- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के...

Lucknow : ज्ञान, संस्कार और समावेशन से विद्यालयों का भविष्य संवारेगी योगी सरकार

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Topics

Lucknow : दुर्गा पंडालों में सुरक्षा की हो समुचित व्यवस्था- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के...

Lucknow : ज्ञान, संस्कार और समावेशन से विद्यालयों का भविष्य संवारेगी योगी सरकार

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Lucknow : विंध्याचल में पर्यटन का तेजी से विस्तार कर रही योगी सरकार

Lucknow : विंध्याचल में धार्मिक पर्यटन का दायरा मां...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img