Noida GST registration: गौतमबुद्ध नगर में जीएसटी पंजीकरण में 20% की बढ़ोतरी

Noida GST registration: गौतमबुद्ध नगर में जीएसटी पंजीकरण में 20% की बढ़ोतरी

नोएडा। गौतमबुद्ध नगर में जीएसटी में पंजीकृत कंपनियों की संख्या में लगातार वृद्धि दर्ज की जा रही है। वित्तीय वर्ष 2024-25 में नई कंपनियों के पंजीकरण में लगभग 20 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। इनमें कपड़ा, इलेक्ट्रॉनिक्स, मशीनरी, मोबाइल और सेवा प्रदाता कंपनियां शामिल हैं। जिले में कुल लगभग 1.25 लाख कंपनियां जीएसटी में पंजीकृत हैं, जिनमें राज्य और केंद्रीय जीएसटी दोनों शामिल हैं।

अपर आयुक्त राज्यकर ग्रेड वन संदीप भागिया ने बताया कि जीएसटी पंजीकरण एक सरल ऑनलाइन प्रक्रिया है, जिसे जीएसटी पोर्टल www.gst.gov.in के माध्यम से पूरा किया जा सकता है। पंजीकृत व्यापारियों को 10 लाख रुपये तक का दुर्घटना बीमा लाभ भी मिलता है। दुर्घटना या मौत की स्थिति में योजना का लाभ मृतक के नामित आश्रित के खाते में भेजा जाता है। इसके लिए आवश्यक दस्तावेजों में पैन कार्ड, आधार, बैंक पासबुक, जीएसटी प्रमाण पत्र, मृत्यु प्रमाण पत्र, पोस्टमार्टम रिपोर्ट, एफआईआर आदि शामिल हैं।

आधार प्रमाणित होने पर जीएसटी पंजीकरण सात दिनों में पूरा हो जाता है। यदि आधार प्रमाणित नहीं है, तो आवेदन को जीएसटी सुविधा केंद्र में प्रमाणित कराना होगा। सेक्टर 148 स्थित जीएसटी भवन में बायोमैट्रिक सुविधा भी उपलब्ध है।

वित्तीय वर्षों के अनुसार नई पंजीकृत कंपनियों की संख्या इस प्रकार है:

Hot this week

Lucknow : यूपी में ‘रूल ऑफ माफिया’ मिटाकर स्थापित किया ‘रूल ऑफ लॉ’- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img