Noida Green Belt News: सेक्टर पी-3 में ग्रीन बेल्ट विकास कार्य शुरू, अब मिलेगा स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण

Noida Green Belt News: सेक्टर पी-3 में ग्रीन बेल्ट विकास कार्य शुरू, अब मिलेगा स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण

Noida के सेक्टर पी-3 में लंबे समय से अधूरी पड़ी ग्रीन बेल्ट के विकास कार्य की शुरुआत बुधवार को कर दी गई। ए और बी ब्लॉक के बीच स्थित ग्रीन बेल्ट में बाउंड्री वॉल और सुरक्षा जाली लगाने का कार्य सेक्टरवासियों की मौजूदगी में पूजा-अर्चना और नारियल फोड़कर शुरू किया गया।

स्थानीय निवासियों की ओर से लंबे समय से मांग की जा रही थी कि ग्रीन बेल्ट को सुरक्षित और व्यवस्थित बनाया जाए। समय के साथ यहां लगी तार फेंसिंग कई जगहों से टूट चुकी थी, जिसके कारण लोग वहां कूड़ा फेंकने लगे थे। धीरे-धीरे यह क्षेत्र गंदगी और अव्यवस्था का केंद्र बनता जा रहा था।

सेक्टर की Resident Welfare Association के अध्यक्ष Amit Bhati ने बताया कि निर्माण कार्य पूरा होने के बाद सेक्टरवासियों को एक सुंदर, स्वच्छ और सुरक्षित ग्रीन बेल्ट की सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि यह परियोजना न केवल क्षेत्र की सुंदरता बढ़ाएगी बल्कि लोगों को बेहतर वातावरण भी उपलब्ध कराएगी।

आरडब्ल्यूए के अनुसार केंद्रीय विद्यालय के पीछे स्थित ग्रीन बेल्ट को भी डी ब्लॉक की ग्रीन बेल्ट की तर्ज पर विकसित किया जाएगा। इसके लिए आगे की योजना पर काम किया जा रहा है ताकि पूरे सेक्टर में हरियाली और साफ-सफाई को बढ़ावा मिल सके।

आरडब्ल्यूए टीम का कहना है कि सेक्टर को सुंदर, व्यवस्थित और विकसित बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं और आने वाले समय में अन्य विकास कार्य भी शुरू किए जाएंगे।

Hot this week

Gorakhpur : गुरु गोरखनाथ का पूजन कर विजयादशमी शोभायात्रा निकालेंगे गोरक्षपीठाधीश्वर

Gorakhpur : विजयादशमी (दशहरा) का पावन पर्व गोरक्षपीठ की...

Varanasi : एयर शो के लिए संवर रही काशी, दीवारों पर उकेरी जा रही गंगा घाटों की छटा

Varanasi : प्रस्तावित एयर शो के मद्देनजर योगी सरकार...

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Topics

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img