Noida: लखनऊ लाठीचार्ज के विरोध में गौतमबुद्धनगर बार एसोसिएशन का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम भेजा ज्ञापन

Noida: लखनऊ लाठीचार्ज के विरोध में गौतमबुद्धनगर बार एसोसिएशन का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम भेजा ज्ञापन

Noida के सूरजपुर स्थित जनपद दीवानी एवं फौजदारी बार एसोसिएशन सभागार में रविवार को अधिवक्ताओं की आम सभा आयोजित की गई। बैठक में Lucknow में अधिवक्ताओं पर हुए कथित पुलिस लाठीचार्ज के खिलाफ जोरदार विरोध जताया गया और घटना की कड़ी निंदा की गई।

सभा की अध्यक्षता बार एसोसिएशन के अध्यक्ष Manoj Bhati ने की। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस द्वारा वकीलों पर अमानवीय और बर्बर तरीके से लाठीचार्ज किया गया, जिसमें कई अधिवक्ता घायल हो गए और उन्हें अस्पतालों में भर्ती कराना पड़ा। बैठक का संचालन सचिव Shobharam Chandila एडवोकेट ने किया।

बैठक के बाद बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों और अधिवक्ताओं ने मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी गौतमबुद्धनगर के माध्यम से भेजा। ज्ञापन में थाना ठाकुरगंज प्रभारी ओमवीर सिंह, संबंधित अज्ञात दरोगाओं और 20 से 25 पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की गई है।

अधिवक्ताओं ने मांग की कि घायल वकीलों को सरकार की ओर से आर्थिक सहायता और समुचित इलाज उपलब्ध कराया जाए। इसके अलावा जिन अधिवक्ताओं के चैंबर पुलिस कार्रवाई के दौरान क्षतिग्रस्त हुए हैं, उन्हें प्रशासन की ओर से नए चैंबर उपलब्ध कराने की भी मांग उठाई गई।

सभा में मौजूद अधिवक्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं की गई तो बार एसोसिएशन आंदोलन तेज करेगा। इस दौरान बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे और उन्होंने एकजुट होकर विरोध दर्ज कराया।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img