Tuesday, 27 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Kullu Dussehra: मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने रघुनाथ मंदिर में शीश नवाया, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना कीKullu Dussehra 2026: देवी-देवताओं के नजराने में 5% और बजंतरियों के मानदेय में 10% की बढ़ोतरी, मुख्यमंत्री सुक्खू ने की कई घोषणाएंChandigarh : श्री करतारपुर साहिब कॉरिडोर फिर से खोला जाना चाहिए; धार्मिक भावना के मामले राजनीति से ऊपर होने चाहिए- मुख्यमंत्रीLucknow : कभी बेटियों का स्कूल जाना था मुश्किल, आज रात दो बजे भी बेखौफ लौटती हैं घर- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथAyodhya : योगी सरकार के दसवें दीपोत्सव में देश-विदेश की रामलीलाओं का संगम, अयोध्या में 10 से 15 मंचों पर होगा आयोजनLucknow : 22 प्रस्तावों पर योगी कैबिनेट की मुहर, शिक्षा कर्मियों को कैशलेस इलाज से लेकर रोबोटिक्स पार्क और एक्सप्रेसवे परियोजनाओं को मिली मंजूरीBhangel CHC Facilities: भंगेल सीएचसी में 75 लाइटें, 21 सीसीटीवी और पेयजल सुविधाएं बेहतरPNB Bank Fraud: ग्रेटर नोएडा की पीएनबी शाखा में 35 करोड़ की कथित अनियमितता का आरोप

Noida Workers Salary: सेक्टर-63 की गारमेंट्स कंपनी में दो माह से वेतन नहीं मिलने का आरोप

Noida Workers Salary: सेक्टर-63 की गारमेंट्स कंपनी में दो माह से वेतन नहीं मिलने का आरोप

नोएडा। सेक्टर-63 स्थित एक गारमेंट्स कंपनी में श्रमिकों को दो माह का वेतन नहीं मिलने का मामला सामने आया है। ट्रेड यूनियन सेंटर ऑफ इंडिया (टीयूसीआई) ने अपर श्रमायुक्त को पत्र लिखकर तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है।

यूनियन के अनुसार, श्रमिकों को अगस्त और सितंबर का वेतन नहीं मिला है। कुल बकाया राशि करीब 15,99,755 रुपये बताई गई है। श्रमिकों का आरोप है कि उन्हें नियुक्ति पत्र, वेतन पर्ची, ईएसआई, पीएफ और बोनस जैसी बुनियादी सुविधाएं भी नहीं दी जा रही हैं।

श्रमिकों के मुताबिक, वेतन मांगने पर कंपनी प्रबंधन उन्हें ठेकेदार से संपर्क करने को कहता है। वहीं, ठेकेदार का कहना है कि उसे मुख्य नियोक्ता से भुगतान नहीं मिला है। ऐसे में कंपनी प्रबंधन और ठेकेदार के बीच जिम्मेदारी को लेकर श्रमिकों का वेतन अटका हुआ है। टीयूसीआई ने श्रमिकों का बकाया वेतन दिलाने और उन्हें कानूनी सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें