Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

Noida: नोएडा सेक्टर-63 में पजल पार्किंग के लिए चार एजेंसियों ने आवेदन किया

Noida: नोएडा सेक्टर-63 में पजल पार्किंग के लिए चार एजेंसियों ने आवेदन किया

नोएडा। सेक्टर-63 के जी ब्लॉक पार्क के पास पजल पार्किंग बनाने के लिए चार एजेंसियों ने आवेदन किया है। अब प्राधिकरण इन एजेंसियों के कागजातों की जांच करेगा और सभी सही पाए जाने पर फाइनेंशियल बिड खोली जाएगी। यह जिले की पहली पजल पार्किंग होगी।

नोएडा प्राधिकरण ने अक्टूबर में पजल पार्किंग के लिए टेंडर जारी किया था। पहले आवेदन की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर थी, जिसे बढ़ाकर 6 नवंबर कर दी गई थी। शुक्रवार को टेंडर खोला गया और इसमें चार एजेंसियों ने आवेदन जमा किया। प्राधिकरण के अधिकारियों ने बताया कि कागजात की जांच सोमवार से शुरू होगी और इस प्रक्रिया को इस महीने के अंत तक पूरा किया जाएगा। यदि चयन प्रक्रिया सफल रही तो जनवरी 2026 से निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।

इस पार्किंग का निर्माण 13 करोड़ 98 लाख 86 हजार रुपये की लागत से किया जाएगा। चार मंजिला इस पार्किंग में हाइड्रोलिक प्लेटफार्म के जरिए कारों को ऊपर-नीचे खड़ा किया जाएगा। इसे लोहे के स्ट्रक्चर पर बनाया जाएगा और 800 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में निर्माण होगा। पार्किंग के साथ-साथ दोनों तरफ वाहनों के आवागमन के लिए फुटपाथ बनाए जाएंगे। इसके अलावा पार्किंग के सामने और दोनों तरफ प्रचार-प्रसार के लिए होर्डिंग लगाने की जगह भी होगी।

प्राधिकरण के अधिकारियों ने बताया कि सेक्टर-63 औद्योगिक क्षेत्र है, लेकिन पार्किंग की कोई सुविधा नहीं है। वाहन कंपनियों के सामने खड़े होने के कारण जाम की समस्या रहती है। भविष्य में दूसरे चरण में सेक्टर-15 अलका सिनेमा के पास, साथ ही सेक्टर-126 और 62 में भी पजल पार्किंग बनाने की योजना है। इसके लिए बजट तैयार हो चुका है और आला अधिकारियों की मंजूरी के बाद प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी।

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें