Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

Noida Foundation Day 1000 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण, 17 अप्रैल को भव्य आयोजन

Noida Foundation Day 1000 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण, 17 अप्रैल को भव्य आयोजन

नोएडा : औद्योगिक नगरी Noida अपने स्थापना के 50 वर्ष पूरे करने जा रही है। इस अवसर पर 17 अप्रैल को प्राधिकरण द्वारा भव्य स्थापना दिवस समारोह आयोजित किया जाएगा, जिसकी तैयारियां तेजी से शुरू हो चुकी हैं। इस बार कार्यक्रम को खास बनाने के लिए करीब 1000 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास प्रस्तावित है।

Noida Authority के सीईओ Krishna Karunesh ने बताया कि इन परियोजनाओं में 450 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से तैयार नया प्रशासनिक भवन प्रमुख आकर्षण रहेगा। इस भवन का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है और फिलहाल अंतिम फिनिशिंग का काम जारी है, जिसे स्थापना दिवस के मौके पर औपचारिक रूप से जनता को समर्पित किया जाएगा।

इसके अलावा भंगेल एलिवेटेड रोड परियोजना से जुड़े एक महत्वपूर्ण लूप का भी शिलान्यास किया जाएगा, जिसकी अनुमानित लागत करीब 35 करोड़ रुपये है। साथ ही भंगेल एलिवेटेड रोड का औपचारिक लोकार्पण भी इसी दिन संभव है। प्राधिकरण की कई अन्य परियोजनाएं भी पाइपलाइन में हैं, जिनकी प्रगति को लेकर इस मौके पर महत्वपूर्ण घोषणाएं की जा सकती हैं।

सीईओ ने जानकारी दी कि इस कार्यक्रम के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath को आमंत्रित किया गया है और उनके कार्यक्रम में शामिल होने की उम्मीद जताई जा रही है। यदि मुख्यमंत्री की उपस्थिति होती है, तो कार्यक्रम और भी भव्य रूप ले सकता है।

स्थापना दिवस के अवसर पर केवल विकास परियोजनाओं का लोकार्पण ही नहीं, बल्कि सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम स्थल का चयन किया जा रहा है, जहां स्कूली बच्चों द्वारा विभिन्न प्रस्तुतियां दी जाएंगी। साथ ही नोएडा की 50 वर्षों की विकास यात्रा को एक विशेष प्रदर्शनी (गैलरी) के माध्यम से दर्शाया जाएगा।

इस मौके पर एक डॉक्यूमेंट्री फिल्म भी प्रदर्शित की जाएगी, जिसमें शहर के विकास और उपलब्धियों को दिखाया जाएगा। समारोह को यादगार बनाने के लिए 50 किलो का विशेष केक भी काटा जाएगा, जो नोएडा के स्वर्णिम 50 वर्षों का प्रतीक होगा।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें